Harsha Richhariya Sannyas: महाकुंभ वायरल हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में सन्यास ले लिया है. रविवार को मंगलनाथ स्थित गंगाघाट पर मोनी तीर्थ पीठाधीश्वर सुमनाजी महाराज से विधि विधान से दीक्षा लेकर हर्षा ने सन्यासी जीवन ग्रहण किया है. साध्वी बनने के बाद उनका नया नाम हर्षानंद गिरि महाराज हो गया.
दरअसल, मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली हर्षा रिछारिया एंकर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करती थीं. महाकुंभ 2025 के दौरान साधु-संतों के साथ हर्षा की भगवा वस्त्रों में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थी. हर्षा की तस्वीरों के साथ “खूबसूरत साध्वी” ट्रेंड किया, जिससे उनकी लोकप्रियता अचानक बढ़ गई. हालांकि, उनकी पुरानी एंकरिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ी तस्वीरे सामने आने के बाद विवाद भी खड़ा हुआ था. इसके बाद से हर्षा रिछारिया हमेशा चर्चा में रहती हैं.
साध्वी बनी हर्षानंद गिरी ने ली यह शपथ
19 अप्रैल को हर्षा उज्जैन पहुंची, इसके बाद उन्होंने मंगलनाथ स्थित गंगाघाट पर मोनी तीर्थ पीठाधीश्वर और महामंडलेश्वर सुमनाजी महाराज से दीक्षा लेकर सन्यास अपनाया. संन्यास लेने के बाद हर्षा रिछारिया से हर्षानंद गिरि बनी साध्वी ने कहा कि प्रयागराज कुंभ से उन्हें संकेत मिले थे कि किस दिशा में जाना है. गुरुजी के मार्गदर्शन में संध्या दीक्षा हुई है, उनके आशीर्वाद से आगे बढ़ेंगे. गुरुजी ने शपथ दिलवाई है कि ऐसा कोई काम ना हो जिससे संन्यास से जीवन कलंकित हो.
खुद का किया पिंडदान
मोनी तीर्थ पीठाधीश्वर सुमनानंद जी ने कहा कि हर्षा की सन्यास दीक्षा की विधि कराई है. इसमें शिखा और दंड का त्याग हुआ है. पितरों के पिंडदान-तर्पण के साथ हर्षा ने खुद का पिंडदान किया है. अब उनका नाम हर्षानंद गिरि हो गया है.
1300 KM दूर मिली मोहब्बत: फेसबुक से शुरुआत, अयोध्या में शादी…UP-MP की 3 फीट की जोड़ी की कहानी














