चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, हरदा में महिला की सूझबूझ से बचा मंगलसूत्र, CCTV में कैद

हरदा में चेन स्नेचिंग की एक वारदात महिला की सतर्कता से टल गई. मंदिर से लौट रही महिला पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया, लेकिन विरोध के चलते आरोपी फरार हो गए। घटना CCTV में कैद हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हरदा में महिला की बहादुरी, बदमाशों से भिड़कर बचाया मंगलसूत्र

Chain Snatching Case: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक महिला की सतर्कता और साहस के चलते चेन स्नेचिंग की बड़ी वारदात टल गई. मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला पर बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला के तत्काल विरोध से बदमाश अपना मंसूबा पूरा नहीं कर सके. पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं महिला की हिम्मत की भी सराहना की जा रही है. हरदा से NDTV के लिए आनंद गौर की रिपोर्ट.

मंदिर से लौटते वक्त बनाया निशाना

घटना हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जैसानी चौक इलाके की है. गुरुवार रात इंदिरा गांधी वार्ड निवासी हीरामणि गोयल अपनी सहेली सपना पालीवाल के साथ भगवान पंडरीनाथ मंदिर से दर्शन कर पैदल घर लौट रही थीं. इसी दौरान दो संदिग्ध युवक पहले से सड़क किनारे मौजूद थे.

Harda Chain Snatching: पुलिस समझाते हुए

मोबाइल पर बात का नाटक कर रहे थे बदमाश

बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश बाइक के पास खड़े होकर मोबाइल पर बात करने का नाटक कर रहे थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो. जैसे ही महिलाएं उनके करीब पहुंचीं, बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की.

झपट्टा मारकर छीनने की कोशिश

होंडा शाइन बाइक पर सवार दोनों बदमाशों ने नंबर प्लेट को भी मोड़ रखा था, ताकि उनकी पहचान छिपी रहे. इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने अचानक हीरामणि गोयल के गले से मंगलसूत्र छीनने के लिए झपट्टा मारा.

Advertisement

महिला के विरोध से भागे आरोपी

हालांकि महिला ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत विरोध किया और खुद को बचा लिया. महिला की हिम्मत देखकर बदमाश घबरा गए और बिना कोई लूटपाट किए मौके से फरार हो गए.

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में दोनों बदमाशों की गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं, जिससे पुलिस को जांच में अहम मदद मिल रही है.

Advertisement

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. विशेष रूप से महिलाओं को सुनसान स्थानों पर अकेले न जाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है. वहीं सिविल लाइन थाना के टीआई आर एस तिवारी ने स्थानीय लोगों और पुलिस ने महिला की बहादुरी की सराहना की है. समय रहते सतर्कता दिखाने से न केवल उनकी चेन बची, बल्कि एक बड़ी वारदात भी टल गई.

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी ने बनाया नया रिकॉर्ड; 104 लाख MT उपार्जन, MSP पर किसानों को 23708 करोड़ का भुगतान

यह भी पढ़ें : तीन फीट लंबी पूंछ... गजब का रंग; छत्तीसगढ़ के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल मालाबार गिलहरी, देखिए तस्वीर

Advertisement

यह भी पढ़ें : पिछोर विधायक प्रतिनिधि से तंग परिवार ने CM से मांगी इच्छा मृत्यु, शिवपुरी में वीडियो से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें : यूपी में आज आंधी और बारिश से सावधान, 90 किमी की रफ्तार से आएगा तूफान, पूर्वांचल से वेस्ट यूपी तक अलर्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
बंगाल में बदला 107 साल का इतिहास, शुभेंदु के एक्शन से रोड पर नहीं हुई नमाज