नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, शव जलाने की कोशिश; ग्वालियर में दहला देने वाली वारदात

ग्वालियर में 15 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या कर शव जलाया गया. भिंड से भगाकर लाए 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पढ़िए NDTV क्राइम फाइल्स की ये कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
प्रेमजाल में फंसाकर लाया, दोस्तों संग गैंगरेप और हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Gangrape Murder Case Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ पहले गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया. यह वारदात गुप्तेश्वर पहाड़ी इलाके में सामने आई, जहां जला हुआ शव बरामद हुआ. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किशोरी भिंड जिले से एक युवक के साथ भागकर आई थी, जिसने अपने साथियों के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है.

भिंड से लापता हुई थी नाबालिग

जानकारी के अनुसार भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा 28 मई को अचानक लापता हो गई थी. परिजनों ने तलाश की तो एक युवक रामू गुर्जर का नंबर मिला, जिससे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने मौ थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया.

ग्वालियर लाकर रची गई साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि रामू गुर्जर किशोरी को बहलाकर अपने साथ ग्वालियर लेकर आया था. यहां उसने अपने दो दोस्तों अरुण कुशवाह (सिकंदर कम्पू) और गौरव कुशवाह (लक्ष्मीगंज) के साथ मिलकर सूनसान इलाके में वारदात को अंजाम दिया.

गैंगरेप के बाद की हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया. इसके बाद उसकी पहचान उजागर होने के डर से उसकी हत्या कर दी गई. यह वारदात ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में स्थित गुप्तेश्वर पहाड़ी के नवग्रह मंदिर के पास की बताई जा रही है.

Advertisement

सबूत मिटाने के लिए शव जलाया

आरोपियों ने अपराध छिपाने के लिए शव को पहचान से बचाने की कोशिश की. उन्होंने पेट्रोल डालकर किशोरी के शव को जला दिया, ताकि पुलिस को पहचान करने में कठिनाई हो. हालांकि पुलिस ने मौके से जला हुआ शव बरामद कर लिया.

तीनों आरोपी गिरफ्तार

मौ थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर मुख्य आरोपी रामू गुर्जर को हिरासत में लिया, जिसके बाद पूरी वारदात का खुलासा हुआ. इसके बाद पुलिस ग्वालियर पहुंची और उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान जनकगंज थाना पुलिस भी मौजूद रही.

Advertisement

पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर और धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं. फिलहाल जनकगंज थाना पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी मौ थाना पुलिस को सौंप दी है, जहां आगे की कार्रवाई जारी है.

इलाके में आक्रोश और भय का माहौल

इस घटना ने पूरे ग्वालियर और भिंड क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. नाबालिग के साथ इस तरह की बर्बरता से लोगों में आक्रोश है और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग उठ रही है.

जांच जारी, और तथ्य सामने आने बाकी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भी जांच की जा रही है, ताकि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को सजा दिलाई जा सके.

यह भी पढ़ें : उज्जैन जमीन घोटाला: फर्जी आधार बनाकर 1.40 करोड़ की ठगी, नकली मालिक बनकर सौदा, 2 गिरफ्तार

Advertisement

यह भी पढ़ें : स्वामित्व योजना को मंजूरी, मुफ्त रजिस्ट्री से लाखों परिवारों को राहत; जानिए मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले

यह भी पढ़ें : AC विवाद में बड़ा एक्शन, CMO को हटाया गया, भिंड की गोहद नगर पालिका में नोटिस से हुआ बवाल

Advertisement

यह भी पढ़ें : मात्र 5 रुपये में नया बिजली कनेक्शन; MP में 83 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने लिया लाभ, ऐसी है ऑनलाइन प्रक्रिया

Featured Video Of The Day
यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान, किसके साथ लड़ेंगे चुनाव?