खाद वितरण घोटाला: किसानों की जगह ब्लैक में दूसरों को बेच दिया 1.30 करोड़ का खाद, तीन समितियों के खिलाफ FIR दर्ज

MP Fertilizer Distribution Scam: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खाद गबन का मामला सामने आया है. तीन समितियों ने मिलकर लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये का गबन किया है. इन समितियों ने खाद को किसानों को न बेचकर ब्लैक में दूसरों को बेच दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Gwalior Fertilizer Distribution Scam: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) जिले में कृषि शाख सहकारी समिति में खाद वितरण का एक बड़ा घोटाले और फर्जीबाड़े का खुलासा हुआ है. यह घोटाला तीन तीन सहकारी साख समितियों ने की है. जानकारी के मुताबिक, तीन सहकारी साख समितियों के करिंदो ने किसानों को बांटने के लिए आये खाद को उनको न बेचकर ब्लैक में दूसरों को बेच दिया. इतना ही नहीं इसकी रकम भी सरकारी खजाने में जमा कराने की जगह खुद ही डकार ली.

इन तीन सहकारी समितियों पर घोटाला का आरोप

घोटाले का खुलासा होते ही कृषि शाख सहकारी समिति में हड़कंप मच गया. इस घोटाले में बहु प्राथमिक कृषि शाख सहकारी संस्था पुट्टी-पिछोर, बहु प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था अजयगढ़-पिछोर और बहु प्राथमिक कृषि शाख सहकारी संस्था किटोरा-गिजौर्रा के संचालक शामिल हैं.

1 करोड़ 30 लाख रुपये का घोटाला

तीन समितियों ने मिलकर लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये का घोटाला किया है. वहीं इस मामले में ग्वालियर पुलिस ने तीन प्राथमिक कृषि शाख सहकारी संस्थाओं पर FIR दर्ज की है. साथ ही विभागीय स्तर पर खाद के एवज में जमा न की गई करीब डेढ़ करोड़ की राशि को रिकवरी की जा रही है.

तीन सहकारी समितियों के खिलाफ FIR दर्ज

1 करोड़ तीस लाख रुपये के गबन के मामले में ग्वालियर पुलिस ने बहु प्राथमिक कृषि शाख सहकारी संस्था पुट्टी-पिछोर, बहु प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था अजयगढ़-पिछोर और गिजौर्रा की बहु प्राथमिक कृषि शाख सहकारी संस्था ग्राम किटोरा के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. ये घोटाला खाद वितरण में हुआ है, जहां इन सोसाइटियों के माध्यम से खाद तो प्राप्त किया, लेकिन 15 दिन बाद भी पैसा जमा नहीं किया.

Advertisement

मामले का खुलासा होने पर विभागीय स्तर पर रिकवरी की कार्रवाई की जा रही है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने FIR दर्ज मामले को जांच पड़ताल में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट में बोतल डाली, रेप के बाद पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला, छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bollywood में स्ट्रगल... आउटसाइडर की जर्नी... Avinash Tiwary ने खोले राज़ | NDTV Yuva 2026
Topics mentioned in this article