शादी के मंडप में ही दुल्हन को आया प्रेमिका का फोन, फिर मैसेज में दिखा कुछ ऐसा कि टूट गई शादी

शहर के कंपू थाना क्षेत्र के गुड़ा गुड़ी के नाके पर आयोजित एक शादी समारोह में सोमवार की रात उस समय हंगामा हो गया, जब ऐन शादी के वक्त दूल्हे गिरिराज कुशवाहा की प्रेमिका का दुल्हन के पास फोन आ गया और उसने सबूत के तौर पर कुछ वीडियो और फोटोग्राफ भी दुल्हन को भेजे. जिसमें बताया कि वह उससे पहले ही शादी कर चुका है और यह शादी तोड़ दो. इसी में तुम्हारी भलाई है, क्योंकि गिरिराज 6 महीने बाद दुल्हन को छोड़ देगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gwalior News:  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior)  शहर में एक अलग ही तरह का मामला सामने आया, जिसमें एक दुल्हन ने मंडप के नीचे ही अपने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया. इसकी वजह ये रही कि दूल्हे की प्रेमिका ने उसे अपने साथ की फोटो, वीडियो और अन्य जानकारी वाट्सएप पर भेज दी. यह देखते ही दुल्हन से विदा के समय ससुराल जाने से इनकार कर दिया और परिजनों के साथ थाने पहुंच गई.

शहर के कंपू थाना क्षेत्र के गुड़ा गुड़ी के नाके पर आयोजित एक शादी समारोह में सोमवार की रात उस समय हंगामा हो गया, जब ऐन शादी के वक्त दूल्हे गिरिराज कुशवाहा की प्रेमिका का दुल्हन के पास फोन आ गया और उसने सबूत के तौर पर कुछ वीडियो और फोटोग्राफ भी दुल्हन को भेजे. जिसमें बताया कि वह उससे पहले ही शादी कर चुका है और यह शादी तोड़ दो. इसी में तुम्हारी भलाई है, क्योंकि गिरिराज 6 महीने बाद दुल्हन को छोड़ देगा.

यह भी पढ़ें-  एमपी तक 'युद्ध की मार': कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई प्रभावित, पेट्रोल पंपों पर भीड़; सरकार ने बनाई आपात समिति

यह सुनते दुल्हन घबरा गई और उसने गिर्राज के साथ विदा होने से इनकार कर दिया. हालांकि, गिरिराज उसे ऐन वक्त तक मनाता रहा, लेकिन सबूत देखने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद युवती को लेकर उसके परिजन मंगलवार को कंपू थाने पहुंच गए और शादी में हुए खर्च और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया. इस पूरे मामले पर ग्वालियर सीएसपी रोबिन जैन का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, उन्होंने बताया कि दुल्हन युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की मांग कर कर रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें-  LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच एक्शन में आए रायपुर कलेक्टर, कालाबाजारी रोकने के लिए बनाया ये खास प्लान

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: असम में फिर BJP सरकार! Today's Chanakya का Exit Poll आया सामने
Topics mentioned in this article