छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप सूखे, PCC चीफ ने अमित शाह के बस्तर दौरे और रेव पार्टी पर BJP सरकार को घेरा

Petrol Diesel Price Hike: छत्तीसगढ़ PCC चीफ दीपक बैज ने पेट्रोल संकट, बढ़ी कीमतों, बस्तर दौरे और सुशासन तिहार को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला, बड़े आंदोलन के संकेत.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
PCC चीफ दीपक बैज ने पेट्रोल संकट और कीमत बढ़ोतरी पर सरकार को घेरा

Petrol Diesel Price Increase: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रदेश में कथित पेट्रोल संकट, बस्तर दौरे और सुशासन तिहार को लेकर उन्होंने सरकार को घेरते हुए जनता की परेशानी उठाई. बैज ने दावा किया कि प्रदेश में अधिकांश पेट्रोल पंप खाली हैं और लोग रात से लाइन में लगने को मजबूर हैं. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर संकट के समय आम जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया. इसके अलावा उन्होंने बस्तर विकास, रेव पार्टी और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए.

पेट्रोल संकट और बढ़ी कीमतों पर हमला

दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश और देश में पेट्रोल को लेकर हालात खराब हैं. उनके मुताबिक 70 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं और आम लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है. बैज ने कहा कि लोग रात से लाइन में खड़े हो रहे हैं, लेकिन सरकार स्थिति पर सही जानकारी नहीं दे रही.

Advertisement

‘आपदा में अवसर तलाश रही सरकार'

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार संकट के समय जनता की मदद करने के बजाय “आपदा में अवसर” तलाश रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपील तो कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर राहत नजर नहीं आ रही और आम जनता महंगाई की मार झेल रही है.

अमित शाह के बस्तर दौरे पर सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर दौरे को लेकर भी बैज ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पहले ही दिल्ली जाकर शाह से मुलाकात कर चुके हैं और बस्तर के विकास का रोडमैप देने का दावा कर रहे हैं. बैज ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि कोई रोडमैप है, तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष बारिश में टूटी पुल-पुलिया तक नहीं बन पाई है, ऐसे में विकास के दावों पर सवाल खड़े होते हैं.

Advertisement

सुशासन तिहार को बताया ‘ढकोसला'

प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार पर भी बैज ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह विफल है और जनता का कोई काम नहीं हो रहा. उनके अनुसार यह सिर्फ दिखावे का कार्यक्रम है, जबकि जमीनी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं.

रेव पार्टी विवाद पर भी सरकार घिरी

रायपुर में बढ़ती रेव पार्टी के मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए बैज ने इसे सरकार की विफलता बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में ऐसी गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं है और पहले भी इस तरह के आयोजनों को लेकर सवाल उठते रहे हैं.

आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस

पेट्रोल-डीजल मुद्दे को लेकर कांग्रेस आंदोलन की तैयारी में है. बैज ने कहा कि वह वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर जल्द ही रणनीति बनाएंगे. इस पूरे बयान में कांग्रेस ने एक साथ कई मोर्चों पर सरकार को घेरने की कोशिश की, जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति और गर्माने के संकेत मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें : नोटों की लगा दी ढेरी, गुजरात में कवि पर बरसाए लाखों के नोट, हैरान कर देगा VIDEO

Advertisement

यह भी पढ़ें : नोएडा हिंसा केस में नया मोड़; सत्यम वर्मा ने HC में दी चुनौती, गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी, अब इस दिन सुनवाई

यह भी पढ़ें : बेटे को बचाने में मां की मौत; मऊगंज में दर्दनाक हादसा, 100 मीटर तक घसीटता रहा हाइवा, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Advertisement

यह भी पढ़ें : NH-30 फोरलेन प्रोजेक्ट: MP-छत्तीसगढ़ के बीच सफर होगा आसान, घाट सेक्शन सुरक्षित; कान्हा में वाइल्डलाइफ क्रॉसिंग

Featured Video Of The Day
NEET Exam पर बड़ा ऐलान, छात्रों को कितना होगा फायदा, जानें एक्सपर्ट्स की राय | Dharmendra Pradhan