86 साल की बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, 25 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

Dhamtari Crime News: दिल दहला देने वाला यह मामला कुरूद थाना इलाके का है, जहां 25 साल के एक युवक ने 86 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना के समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी. इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
85-Year-Old Woman Rape In Dhamtari.

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक 86 साल की महिला के साथ 25 साल के युवक ने दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. दुष्कर्म का शिकार हुई बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिले की कुरूद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

जानकारी के अनुसार, दिल दहला देने वाला यह मामला कुरूद थाना इलाके का है, जहां 18 फरवरी 2026 को 25 साल के एक युवक ने 86 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना के समय बुजुर्ग महिला घर में अपने दो छोटे नातियों के साथ थी. आरोपी ने बच्चों को चॉकलेट देकर बहलाने की कोशिश की, इस दौरान वे वहां से भाग गए. इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया. 

भिंड में भीषण हादसा, 5 की मौत, 6 गंभीर, बारातियों को छोड़कर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर

महिला की हालत गंभीर 

परिजनों के अनुसार, घटना के समय बुजुर्ग महिला के बेटा और बहू मजदूरी करने के लिए थे. घर आने पर उन्हें घटना की जानकारी लगी. इसके बाद उन्होंने महिला को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है. 

Advertisement

रस्सी से बांधा, फिर जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा, छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा युवक, पर नहीं पसीजा किसी का दिल 

परिजनों ने दर्ज कराया केस 

घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से कुरूद थाने में केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement

VIDEO: 'बेटी पापा नहीं कहती...' पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खोला भक्त का पर्चा, पत्नी की हत्या का 15 साल पुराना राज खुला

Featured Video Of The Day
Iran Attacks Dubai: सेंट्रल दुबई में ईरान का हमला, Ground Report से समझें ताजा हालात | Iran War News