महिला क्रिकेटर स्नेह राणा ने बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, भस्म आरती में हुई शामिल, नंदी हॉल में बैठकर की भगवान की आराधना

Cricketer Sneh Rana: क्रिकेटर स्नेहा राणा सोमवार तड़के भस्म आरती में शामिल होने महाकालेश्वर मंदिर पहुंची. वो नंदी हॉल में करीब 2 घंटे बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की. वहीं भस्मारती में शामिल होने के बाद वो बाबा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Cricketer Sneh Rana in Mahakaleshwar Temple: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women cricket Team) की खिलाड़ी स्नेह राणा (Player Sneh Rana) सोमवार, 30 मार्च को मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) पहुंची. वो सोमवार तड़के सुबह मंदिर पहुंची और भस्म आरती (Mahakal Bhasma Aarti) में शामिल हुई. वहीं भस्म आरती के बाद वो करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर शिव की आराधना की. 

महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची स्नेह राणा

खिलाड़ी स्नेह राणा आज सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचीं और नंदी हॉल में करीब 2 घंटे बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की. इस दौरान वह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आई. उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया.

Cricketer Sneh Rana: स्नेह राणा ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की.

विधिवत पूजा-अर्चना की

आरती के बाद स्नेह राणा ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की. बताया जा रहा है कि स्नेहा राणा अपने पारिवारिक मित्रों के साथ उज्जैन आई थीं. इससे पहले भी वह कई बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आ चुकी हैं. इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्नेहा राणा का स्वागत और सत्कार किया गया.

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के विराट कोहली, एम एस धोनी, केएल राहुल, सुशील शर्मा, शिखर धवन, सूर्य कुमार यादव भी भस्म आरती के दर्शन के लिए महाकाल आ चुके हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, भस्म आरती में हुई शामिल, कहा- 'विचलित होती हूं तो यहां आ जाती हूं...'

Featured Video Of The Day
Dimona पर हमले का बचाव कैसे होता है? Israel की लेयर्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम की NDTV ग्राउंड रिपोर्ट
Topics mentioned in this article