छतरपुर: चंदा में दो क्विंटल गेहूं न देने पर परिवार को पीटा: दबगों ने 6 लोगों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से किया हमला, सभी घायल

Chhatarpur News: आयोजन समिति के लोग कुरा अहिरवार के घर पहुंचे और मंदिर के लिए दो क्विंटल गेहूं देने की मांग करने लगे. परिवार ने 2 क्विंटल गेहूं देने में असमर्थता जताते हुए 50 किलो देने की बात कही. जिसके बाद आरोपी भड़क गए और परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराजगंज इलाके में मंदिर के लिए चंदा मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि यह हिंसक रूप ले लिया. 2 क्विंटल गेहूं का दान न दे पाने पर गांव के कुछ दबंगों ने एक परिवार के छह लोगों पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. इस घटना में महिलाएं समेत सभी घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़ित परिवार ने 50 KG गेहूं देने की बात कही

जानकारी के अनुसार, कुरा अहिरवार अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे. इसी दौरान गांव के श्याम पटेल, रामस्वरूप पटेल, भगवतदयाल पटेल और राजा भैया पटेल सहित अन्य लोग उनके घर पहुंचे और मंदिर के लिए दो क्विंटल गेहूं देने की मांग करने लगे. अहिरवार समाज के लोगों ने 2 क्विंटल गेहूं देने में असमर्थता जताते हुए 50 किलो देने की बात कही.

आयोजन समिति के लोगों ने लाठी-डंडों से की पिटाई

कुरा अहिरवार  का कहना था कि चंदे के रूप में अपना सारा गेहूं दे दूंगा, तो मैं अपने बच्चों को साल भर क्या खिलाऊंगा? जो मेरे पास है, मैंने दे दिया. इस बात को लेकर आयोजन समिति के लोग भड़क गए और फिर पिटाई शुरू दी. इसके बाद पटेल समाज के कुछ लोगों ने जबरन एक क्विंटल गेहूं देने का दबाव बनाया. मना करने पर उन्होंने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया.

6 लोग घायल

इस हमले में कूरा अहिरवार, सोहन अहिरवार, छिद्दी अहिरवार, वीरू अहिरवार, गिरिजा अहिरवार और कविता अहिरवार सहित कई लोग घायल हो गए. वहीं घटना के बाद परिजन घायलों को लेकर सीधे सिविल लाइन थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज किया. फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है. 

Advertisement

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि श्याम पटेल, रामस्वरूप पटेल, भगवतदयाल पटेल और राजा भैया पटेल सहित अन्य लोगों ने घटना को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें: माफिया की गोली खाकर भी नहीं टूटे थे IAS रिंकू सिंह, अब जालौन में म‍िली पोस्टिंग, बनाए गए संयुक्त मजिस्ट्रेट

Advertisement

Featured Video Of The Day
Waqf में गड़बड़ी, अब सीधा एक्शन! यूपी में वक्फ संपत्तियों पर CM Yogi का 'शिकंजा'!
Topics mentioned in this article