'कुछ संत महिलाओं को एंजॉयमेंट की वस्तु मानते हैं', 'रावण' की पार्टी के नेता दामोदर बोले, धीरेंद्र शास्त्री पर कही यह बात

आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने बिना नाम लिए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “उनके समर्थक मेरी फोटो जला रहे हैं, लेकिन यह नहीं बता पा रहे हैं कि मैंने क्या गलत कहा. अगर, समर्थक जवाब नहीं दे पा रहे हैं तो उनके ‘कक्का’ जवाब दें, जो पर्चियां निकालकर लोगों का भविष्य बताते हैं.”

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण की पार्टी के नेता दामोदर यादव ने सागर प्रवास के दौरान बिना नाम लिए कुछ संतों पर तल्ख टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जो संत महिलाओं के संबंध में आपत्तिजनक बयान देते हैं, उन्हें वे संत नहीं मानते. खासकर उनके निशाने पर बागेश्वर धाम के पीठाधेश्वर धीरेंद्र शास्त्री रहे. दामोदर यादव आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य हैं. 

दरअसल, बुंदेलखंड अंचल में निकाली जा रही संकल्प यात्रा के तहत दामोदर यादव सागर पहुंचे थे. सभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि “कुछ संत कहते हैं कि पत्नी एंजॉयमेंट का साधन है, तो कुछ कहते हैं कि लड़की 25 साल में 25 जगह मुंह मारती है. मांग में सिंदूर नहीं भरा तो प्लॉट खाली है. ऐसे लोगों को न मैं और न ही चंद्रशेखर आजाद संत मानते हैं.”

समाज को ढोंगियों से सावधान रहने की जरूरत 

दामोदर यादव ने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर कई लोग पाखंड कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग कभी आसाराम बापू को भगवान से ऊपर मानते थे, लेकिन वे दुष्कर्म के मामले में जेल गए. उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे ढोंगियों से सावधान रहने की जरूरत है.

'सेक्स' के धंधे से रईस बनी सगी बहनें अमरीन-आफरीन कौन? चंदन ने बदला धर्म, गुजरात-मुंबई से जुड़े तार, जानें कहानी

Advertisement

समर्थकों के कक्का जवाब दें 

उन्होंने कहा बिना नाम लिए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “उनके समर्थक मेरी फोटो जला रहे हैं, लेकिन यह नहीं बता पा रहे हैं कि मैंने क्या गलत कहा. अगर, समर्थक जवाब नहीं दे पा रहे हैं तो उनके ‘कक्का' जवाब दें, जो पर्चियां निकालकर लोगों का भविष्य बताते हैं.”

दुबई से गोवा तक सट्टे का खेल, रायपुर पुलिस ने पेमेंट गेट-वे गैंग का किया खुलासा, 22 लाख का माल जब्त

Advertisement

पांखड समाप्त करके रहूंगा 

दामोदर यादव ने कहा कि वे मनुवादी विचारधारा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और इस पाखंड को समाप्त करके रहेंगे. उन्होंने अपने समर्थकों से संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया. 

Bulldozer Action: हाईकोर्ट से झटका, बैतूल के चोपना बाजार में चला बुलडोजर… BJP नेता का कॉम्प्लेक्स भी गिराया
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: युद्ध के बीच दुनिया में 'गैस संकट'? | Sucherita Kukreti | Israel Iran War | NDTV