BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ की संदिग्ध मौत; कुंए से मिला शव, PM रिपोर्ट का इंतजार

BJP MP Gyaneshwar Patil Brother Death: बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटील की बुरहानपुर में संदिग्ध मौत, शव खेत के कुंए से मिला, जांच जारी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बुरहानपुर सांसद के परिवार में शोक, छोटे भाई की मौत से गांव में हड़कंप

MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है. खंडवा‑बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव उनके ही खेत में स्थित कुंए से बरामद किया गया. घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग शोक जताने सांसद के निवास पर पहुंचने लगे. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. बुरहानपुर से NDTV के लिए शारिक अख्तर दुररानी की रिपोर्ट.

BJP MP Gyaneshwar Patil Brother Death: विश्वनाथ पाटिल की मौत

खेत के कुंए से मिला शव, इलाके में सनसनी

यह मामला बुरहानपुर जिले का है, जहां बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटील की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विश्वनाथ पाटील अचानक लापता हो गए थे. जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी.

तलाश के दौरान कुंए में दिखा शव

पुलिस और परिजन जब खोजबीन कर रहे थे, उसी दौरान मृतक की चप्पल उनके खेत के पास पड़ी मिली. इससे अनहोनी की आशंका गहराने लगी. पुलिस ने तत्काल गौताखोरों की मदद से खेत में बने कुंए में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कुंए से एक शव बाहर निकाला गया. शव बाहर निकलते ही परिजनों ने उसकी पहचान विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटील के रूप में की.

Advertisement

BJP MP Gyaneshwar Patil Brother Death: विश्वनाथ पाटिल की मौत

सूचना मिलते ही गांव में मचा हड़कंप

शव की पहचान होते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और हड़कंप का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिचित और स्थानीय नेता सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के घर पहुंचकर शोक संवेदना जताने लगे. बताया जा रहा है कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटील उस समय दिल्ली में थे. भाई की मौत की खबर मिलने के बाद वे तुरंत बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए हैं. उनके बुधवार शाम तक बुरहानपुर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Advertisement

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

इस पूरे मामले को लेकर बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहले परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. तलाश के दौरान कुंए से शव बरामद हुआ है. फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और मौत के कारणों की गहन जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य वजह है.

नगर निगम का बजट सम्मेलन स्थगित

इस दुखद घटना का असर प्रशासनिक कार्यक्रमों पर भी पड़ा है. बुरहानपुर नगर निगम में आयोजित होने वाला बजट सम्मेलन, जिसे आज पटल पर रखा जाना था, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के छोटे भाई के निधन को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है. अब यह सम्मेलन 20 मई तक के लिए स्थगित रहेगा.

शोक की लहर, सवालों के घेरे में मौत

फिलहाल विश्वनाथ पाटील की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. पूरे जिले की नजरें अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं, जिससे इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठ सके.

यह भी पढ़ें : बीड़ी जलाना पड़ा महंगा : बुजुर्ग के कपड़ों में लगी आग, ग्वालियर में दर्दनाक हादसा; इलाज के दौरान मौत

Advertisement

यह भी पढ़ें : नासिक SIT जांच में ड्रामा; अशोक खरात की तबीयत बिगड़ी, ED ने रसूखदार भक्तों की लिस्ट बनाई

यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: किसानों को चार गुना मुआवजा; मोहन कैबिनेट से सिंचाई, साइकिल, CM केयर और शेल्टर होम को मंजूरी

Advertisement

यह भी पढ़ें : BJP विधायक प्रीतम लोधी के बयान से आलाकमान नाराज; CM से बात करेगी IPS एसोसिएशन

Featured Video Of The Day
Kharge On PM Modi: मोदी का अपमान, बीच डिबेट Congress का डबल स्टैंडर्ड बेनकाब! | Congress VS BJP