Budget 2026: गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर विशेष फोकस; MP के CM डॉ मोहन यादव ने बजट पर क्या कुछ कहा

Budget 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह बजट समाज के उन वर्गों पर विशेष ध्यान देता है, जिन्हें लगातार समर्थन और अवसरों की जरूरत है. सीएम ने कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने और उद्योगों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Budget 2026: गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर विशेष फोकस; MP के CM डॉ मोहन यादव ने बजट पर क्या कुछ कहा

Budget 2026 Reactions: केंद्र सरकार द्वारा रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे दूरदृष्टि वाला और विकासोन्मुख बताया. दोनों नेताओं ने कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. दोनों नेताओं ने कहा कि बजट में शामिल प्रावधान देश की आर्थिक गति को और तेज करेंगे. साथ ही इसे दीर्घकालिक विकास की दृष्टि से तैयार किया गया है. बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं.

सीएम मोहन यादव ने कहा : “गरीब, किसान, युवा और महिलाएं इस बजट का केंद्र”

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026- 27 का बजट विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम है. बजट में गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर विशेष फोकस है. यह बजट विकास को और अधिक गति देगा तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था में उच्च स्थान दिलवाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. आर्थिक प्रगति को बढ़ाना, जन सामान्य की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ सबका विकास बजट की मुख्य विशेषता है. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास और सभी शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर 5 साल में 5000 करोड रुपए खर्च करने, छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित करने, प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास के निर्माण और जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने की व्यवस्था से प्रदेश को बहुत लाभ होगा.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह बजट समाज के उन वर्गों पर विशेष ध्यान देता है, जिन्हें लगातार समर्थन और अवसरों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि “यह बजट गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर विशेष फोकस करता है. बजट की दिशा और उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर ले जाते हैं. इसमें आर्थिक वृद्धि को प्राथमिकता दी गई है और भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं.” सीएम ने कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने और उद्योगों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट में वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफॉर्म पर बल दिया गया है, इससे मध्य प्रदेश को भी लाभ मिलेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश को पीएम मित्र पार्क के रूप में टेक्सटाइल क्षेत्र की बड़ी सौगात दी है इससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही  6 लाख किसानों को लाभ होगा. इस पार्क से प्रदेश का मालवा निमाड़ अंचल नई उड़ान के लिए तैयार है. केंद्र सरकार की वस्त्र उद्योग सेक्टर की दूरगामी नीतियों से संपूर्ण राष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश को भी विशेष लाभ होगा. मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री का अभिवादन किया. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बजट को बताया ‘प्रोग्रेसिव'

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे हर वर्ग के लिए फायदेमंद बजट बताया. उनका कहना था कि यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर को गति देगा. सिंधिया ने कहा कि “यह एक प्रोग्रेसिव बजट है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर पर फोकस करता है. यह हर नागरिक के लिए बजट है. खासकर टेलीकॉम और DoNER के क्षेत्रों को इस बजट में मजबूत बढ़ावा मिला है. यह भारत को और अधिक सशक्त और शक्तिशाली बनाएगा.” उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्व के लिए कई संस्थानों और जलमार्गों का आवंटन किया गया है, जिससे उस क्षेत्र में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

Advertisement

वहीं मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा, "बहुत ही परिपूर्ण बजट है. नरेंद्र मोदी ने देश में कल्याण और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया है. हर क्षेत्र को आत्मनिर्भर, सशक्त और स्वावलंबी बनाने का ये बजट है."

Advertisement

यह भी पढ़ें : Union Budget 2026: इस बार बजट में क्या? जानिए क्या सस्ता हुआ और क्या किस पर पड़ेगी महंगाई की मार

यह भी पढ़ें : Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया 'बायोफार्मा शक्ति' स्कीम का ऐलान, जानिए क्या है फायदा

Advertisement

यह भी पढ़ें : इंदौर मैराथन में आर्यन की मौत; CPR दिया, फिनिशन लाइन से 100 मीटर पहले टूटा दम

यह भी पढ़ें : Police Academy Bhopal: पुलिसकर्मियों ने सीखा पुलिसिंग में AI का उपयोग; NDRF के साथ हुई ये खास मॉक ड्रिल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Budget 2026: Content Creators के लिए वित्त मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान | Nirmalara Sitharaman