साली को ले जाना पड़ा भारी, सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा; VIDEO वायरल

दो सालों ने जीजा को ससुराल में पेड़ से बांधकर बेल्ट और लाठी-डंडों से पीट दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नंदकिशोर वाल्मीकि उर्फ छोटू पर अपनी साली को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने का आरोप.
  • दोनों सालों ने जीजा को पकड़ा और ससुराल में जमकर पीटा.
  • पिटाई के दौरान वीडियो बनाया गया जो वायरल हुआ.

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दो सालों ने अपने जीजा को अर्द्धनग्न कर बेरहमी से पीटा. जंजीर में जकड़कर और पेड़ से बांधकर लाठी और पट्टे से जमकर पिटाई की. पिटाई से बचने के लिए जीजा अपने सालों से उसे बख्शने की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा. जब युवक की पिटाई हो रही थी तो कोई वीडियो भी बना रहा था, जो अब वायरल हो गया है.

दरअसल, मामला सिहोनिया थाना क्षेत्र के भिडौसा गांव का है और घटना सोमवार की बताई जा रही है. आरोप है कि कीचोल गांव का रहने वाला जीजा नंदकिशोर वाल्मीकि उर्फ छोटू अपनी साली (पत्नी की छोटी बहन) को प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ घर छोड़कर चला गया.

राजस्थान से जीजा को पकड़कर लाए

इससे ससुराल वाले आक्रोशित हो गए. उसकी खोजबीन करते हुए दोनों मोनू व गोलू वाल्मीकि राजस्थान के जोधपुर जा पहुंचे, जहां से अपनी छोटी बहन और जीजा को पकड़कर घर ले आए. फिर उसे पेड़ से बांधकर जमकर पीटा.

किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो मामला सिहोनिया थाना पुलिस के संज्ञान में आया. इसके बाद दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया और सुलह कराई.

Advertisement

दोनों साले गिरफ्तार

सिहोनिया थाना प्रभारी अतुल परिहार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोनू वाल्मीकि (25) और गोलू वाल्मीकि (22) को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सालों ने अपने जीजा नंदकिशोर पर आरोप लगाया कि वह उनकी छोटी बहन (नंदकिशोर की साली) को घुमाने के बहाने ले जाकर उससे छेड़छाड़ कर रहा था.

ये भी पढ़ें- सफाईकर्मी पर 3 महीने से धर्मांतरण का दबाव, जबलपुर के सेंट एलॉयसियस स्कूल में हिंदू संगठनों का हंगामा

Advertisement

Topics mentioned in this article
Morena News
Morena Video Viral
Jija And Saala