मृत व्यक्ति को बना दिया पदाधिकारी, सूरजपुर में BJP की कार्यकारिणी लिस्ट में शामिल किया नाम

Madhya Pradesh Hindi News: सूरजपुर के भैयाथान मंडल से भाजपा की संगठनात्मक सूची में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी में एक ऐसे व्यक्ति का नाम शामिल कर लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

सूरजपुर के भैयाथान मंडल से भाजपा की संगठनात्मक सूची को लेकर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी में एक ऐसे व्यक्ति का नाम शामिल कर लिया, जो पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. पिछले साल दिसंबर में जिनकी मौत हो चुकी थी, उन्हें कार्यकारिणी सदस्य बना दिया. लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल होते ही मामला चर्चा का विषय बन गया और विपक्ष ने भी इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा.

दरअसल, भैयाथान मंडल में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष राय सिंह मरावी ने नई कार्यकारिणी की सूची जारी की थी. इस सूची को जिला अध्यक्ष और भाजपा मंडल अध्यक्ष की सहमति से जारी किया गया थास लेकिन सूची में खेलसाय नाम के व्यक्ति को भी सदस्य बनाया गया, जबकि उनकी मृत्यु दिसंबर 2025 में हो चुकी है.

वायरल होने के बाद हुआ हंगामा

कार्यकारिणी की सूची सोशल मीडिया में वायरल होते ही संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे. लोगों ने इसे लापरवाही बताते हुए सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. मामला बढ़ता देख संगठन ने बाद में मृत व्यक्ति का नाम सूची से हटा दिया. इधर, इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है. पूर्व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि भाजपा में सिर्फ वाहवाही लूटने के लिए घर बैठे लिस्ट बना दी जाती है. उन्हें यह तक पता नहीं होता कि व्यक्ति जीवित है या नहीं.

बाद में सुधारी लिस्ट

उनका कहना है कि अगर स्थानीय स्तर पर सही तरीके से सूची बनाई जाती तो ऐसी गलती नहीं होती. भाजपा में सिर्फ दिखावा करने के लिए सूची बनाई जाती है, जिन लोगों को पद दिया जा रहा है, उनके बारे में भी जानकारी नहीं ली जाती. ऐसा लगता है कि कहीं और से सूची थोप दी गई है. हालांकि, मामला ने तूल पकड़ा दो सूची से मृत व्यक्ति का नाम हटा दिया, लेकिन भाजपा नेता इस पूरे मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- MP-Chhattisgarh Live News: गौ हत्या करने वालों का निकाला जुलूस, लगवाए 'गौ काटना पाप है, पुलिस हमारी बाप है' के नारे

Featured Video Of The Day
Iran Attacks in Dubai: ईरानी हमलों के बीच क्या भूखा मरेगा UAE? अबु धाबी से देखें ग्राउंड रिपोर्ट