Datia Result 2026: दतिया उपचुनाव पर बोले CM मोहन यादव- हमें पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 1700 वोट ज्यादा मिले

दतिया उपचुनाव का रिजल्ट आ गया. कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले. भाजपा के आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले. ASP के दामोदर यादव 22,527 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दतिया रिजल्ट के बाद सीएम का आया बयान.
ANI

Datia Vidhan Sabha Seat Result 2026: दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया है. उपचुनाव के परिणाम बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव का भी बयान आया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जनादेश को स्वीकार किया और कहा कि कांग्रेस की सीट कांग्रेस के ही पास है, लेकिन हमने पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार सीट पर 1700 वोट ज्यादा पाए हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 में भी दतिया सीट कांग्रेस ने ही जीती थी.

और क्या बोले सीएम?

उन्होंने कहा, 'यह अलग बात है. हमने पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 1,700 वोट अधिक हासिल किए. विधानसभा चुनाव (2023) के साथ भाजपा ने राज्य की सभी 29 लोकसभा सीट जीती. आजादी के बाद पहली बार भाजपा ने यह उपलब्धि हासिल की.'

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधनी विधानसभा का उपचुनाव भाजपा जीती और उसके बाद अमरवाड़ा उपचुनाव में पार्टी ने कांग्रेस से सीट छीनी. उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने तीनों सीट जीतीं. उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र में चुनाव के दौरान सब अपनी बात रखते हैं. हमने अपनी बात रखी, कांग्रेस ने अपनी बात रखी. जनता ने जो निर्णय किया उसे हम स्वीकार करते हैं. उम्मीद करते हैं आगे आने वाले चुनाव में पूरी ताकत से लड़ेंगे.'

Advertisement

किसे कितने वोट मिले

घनश्याम सिंह को 66,757 मत मिले, जबकि तिवारी को 60,741 मत प्राप्त हुए. आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव को 22,527 मत मिले हैं जो तीसरे स्थान पर रहे. दतिया उपचुनाव में भाजपा को वोट लगभग 40.5% पड़े, जबकि कांग्रेस का वोट शेयर 44.5% रहा. वहीं, आजाद समाज पार्टी को 15% वोट पड़े. कुल मिलाकर देखें तो सत्ता के खिलाफ लगभग 60 प्रतिशत वोट पड़ा.

तब नरोत्तम मिश्रा हारे थे दतिया सीट

विधानसभा चुनाव 2023 में भी इसी सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने जीत दर्ज की थी, लेकिन सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दो साल की सजा मिली थी. इसके बाद सीट खाली हो गई और उपचुनाव की घोषणा हुई. 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Datia Upchunav 2026: हार के बाद बोले आशुतोष तिवारी- जिन्होंने पाप किया है, उन्हें मिलेगा जवाब

Featured Video Of The Day
गुजरात की मांजलपुर सीट BJP ने जीती, MP की दतिया पर कांग्रेस का परचम

Topics mentioned in this article
Datia Result 2026
Datia Vidhan Sabha Result 2026
Datia Election 2026 Result Reaction
Datia News
Ghanshyam Singh