ट्विशा केस में बड़ा एक्शन! फरार पति समर्थ पर 10 हजार का इनाम, पासपोर्ट भी रद्द; क्या देश छोड़कर भागने वाला है?

Twisha Sharma Bhopal Case: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मामले में डीसीपी जोन 2 ने फरार चल रहे आरोपी पति समर्थ पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. साथ ही आरोपी के देश छोड़कर भागने की आशंका के चलते उसके पासपोर्ट को रद्द करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bhopal Twisha Sharma Case: DCP Zone 2 Announces ₹10,000 Reward on Absconding Husband Samarth.

Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा केस में पति समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका पर भोपाल कोर्ट में सुनवाई होने के बाद उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया. डीसीपी जोन 2 ने इसके आदेश जारी किए. साथ ही, समर्थ का पासपोर्ट निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. सूत्रों का कहना है कि पुलिस को आशंका है कि समर्थ देश छोड़कर भाग सकता है. इसी कारण पासपोर्ट निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है. 

भोपाल में ट्विशा, ग्रेटर नोएडा में दीपिका...दो शहर, दो बेटियां, दो मौतें और दहेज प्रताड़ना की दो कहानियां

मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी शादी

बता दें कि 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं. मैट्रिमोनियल साइट 'शादी डॉट कॉम' के जरिए उनकी जान-पहचान भोपाल के क्रिमिनल लॉयर समर्थ सिंह से हुई थी. दोनों ने 12 दिसंबर 2025 को सात फेर लिए थे. शादी से पहले ट्विशा दिल्ली में नौकरी करती थीं. जांच में यह भी पता चला है कि दो माह पहले उनका गर्भपात (मिसकैरेज) हुआ था.

'ट्विशा बहुत खर्च करती थी, उसी दिन पार्लर गई, पार्सल भी मंगाया', भोपाल कोर्ट में जोरदार बहस, क्या-क्या हुआ?

क्या है पूरा मामला?

ट्विशा शर्मा भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू थी. उसका पति समर्थ सिंह लॉयर है. ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा के अनुसार, शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल वाले दहेज के लिए ट्विशा को प्रताड़ित करने लगे.12 मई 2026 की रात करीब 10 बजे ट्विशा ने अपनी मां को कॉल कर कहा- उसे बहुत प्रताड़ित किया जा रहा है, अब वह नहीं झेल सकती. बातचीत के दौरान समर्थ कमरे में आ गया. इसके बाद ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने उसकी मां को कॉल कर सूचना दी कि ट्विशा को भोपाल एम्स ले जा रहे हैं, वह सांस नहीं ले रही है. इसी रात ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पीएम रिपोर्ट में उसकी मौत कारण फांसी ही है, लेकिन शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं. 7 दिन से भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा ट्विशा का शव अब डीकंपोज (गलने) होने लगा है. लेकिन, उसके पिता बेटी को न्याय दिलाने के लिए अपनी मांग पर अड़े हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
2 हाथियों में नहाने के दौरान भीषण लड़ाई, पास खड़ी महिला की दबकर मौत