भोपाल में कामवाली बाई के बेटे ने मकान मालकिन को बंधक बनाकर लूटा, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में दिनदहाड़े लूट की वारदात का खुलासा हो गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू रैकवार को गिरफ्तार कर लिया है, जो पीड़िता के घर में काम करने वाली बाई का बेटा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पीड़ित महिला.

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पॉश कॉलोनी (Bhopal Loot) में हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात का खुलासा हो गया है. महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर लूटने वाले को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लूट को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि, घर में काम करने वाली बाई के बेटे ने दिया था.

दरअसल, टीटी नगर थाना क्षेत्र में पॉश कॉलोनी 98 क्वार्टर में अर्चना वर्मा घर में रहती हैं. वह माइनिंग विभाग में कर्मचारी हैं और तबीयत खराब होने के चलते कई दिनों से छुट्टी पर घर में ही थीं. उनके घर पर कमला रैकवार घर में बर्तन, झाडू पोंछा का काम करने जाती थी.

दोस्त के साथ घर में घुसते ही बनाया बंधक

उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब एक युवक चाकू अपने दोस्त के साथ चाकू लेकर घर में घुस आया. दरवाजा से घुसते ही उसने पीड़िता अर्चना को धक्का दे दिया. आरोपी ने तुरंत उन्हें चाकू की नोक पर हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया और अलमारी की चाबी मांगने लगा.

जब अलमारी की चाबी देने से मना किया तो...

जब मना कर दिया तो रॉड से अलमारी तोड़ दी. इस दौरान आरोपी घर से डेढ़ लाख कैश, एप्पल का मोबाइल और लैपटॉप लेकर भाग गया. लूटपाट के बाद पीड़ित महिला ने टीटीनगर थाने में केस दर्ज कराया. पुलिस ने जांच करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान गोलू रैकवार के रूप में हुई. वह काम वाली बाई का ही लड़का था.

पुलिस ने उसके पास से कैश बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले ही 307 के केस में गोलू जमानत पर छूटकर आया था. पुलिस आरोपी के दोस्त की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Featured Video Of The Day
Ghaziabad Korean Case में पुलिस ने सौंपी गोपनीय रिपोर्ट! तीन बहनों की मौत में ऐप का कोई सबूत नहीं?