भोपाल के करोंद चौराहे पर विवाद, दिव्यांग और बस कर्मियों के बीच मारपीट, सड़क जाम

Bus Driver-Conductor Dispute: करोंद चौराहे पर आधे घंटे हंगामा, दिव्यांग और बस ड्राइवर‑कंडक्टर में मारपीट. यातायात प्रभावित, लोग जुटे, पुलिस देरी से पहुंची. किसी गंभीर घायल की सूचना नहीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Red Bus Controversy Bhopal: भोपाल के करोंद चौराहे पर विवाद, दिव्यांग और बस कर्मियों के बीच मारपीट

Red Bus Controversy Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) के करोंद चौराहे (Karond Square Ruckus) पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक दिव्यांग व्यक्ति और लाल बस के ड्राइवर‑कंडक्टर (Bus Driver-Conductor Dispute) के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही मारपीट की नौबत आ गई. ट्रैफिक चौकी के ठीक पास हुई इस घटना ने करीब आधे घंटे तक करोंद से भानपुर (Karond to Bhanpur Road Jam) रोड तक यातायात (Bhopal Traffic News) को प्रभावित किया.

Red Bus Controversy Bhopal: लाल बस विवाद भोपाल

ईंट मारकर बस का कांच तोड़ा, सड़क पर हाथापा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिव्यांग व्यक्ति ने किसी बात को लेकर नाराज होकर लाल बस पर ईंट मार दी, जिससे बस का कांच टूट गया. इसके बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर उससे भिड़ गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. दिव्यांग व्यक्ति का आरोप था कि बस ड्राइवर ने उसे धक्का दिया, जबकि ड्राइवर ने इन आरोपों से साफ इंकार किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद के दौरान व्यक्ति नशे की हालत में था, जिसके चलते स्थिति और बिगड़ गई.

Red Bus Controversy Bhopal: बस में तोड़फोड़

ट्रैफिक चौकी पास होने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची

हैरानी की बात है कि घटना ट्रैफिक चौकी से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई, लेकिन किसी भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी के मौके पर न पहुंचने से राहगीरों में नाराजगी रही. स्थानीय लोगों ने बताया कि बार‑बार फोन करने पर भी निशातपुरा थाना पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची.

Red Bus Controversy Bhopal: लाल बस विवाद के दौरान भीड़

जाम की स्थिति, लोगों की भीड़ जुटी

घटना के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जुट गई. लोग बीच‑बचाव करने की कोशिश करते रहे, वहीं कुछ लोगों ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल पर रिकॉर्ड भी किया. करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद स्थिति शांत हुई. फिलहाल किसी गंभीर घायल की सूचना नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : Holi 2026: रंगों के पर्व होली को देश में दिए गए कई नाम, जानें कहां कैसी है रंगोत्सव की कहानी?

Advertisement

यह भी पढ़ें : Ratlam Brown Sugar Seizure: रतलाम में 2.46 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, CBN ने बिलपांक टोल से दो तस्कर दबोचे

यह भी पढ़ें : NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा NH 719 फोर लेन प्रोजेक्ट DPR अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी ये सुविधा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: महायुद्ध का चौथा दिन, US, इजरायल, ईरान... जारी है घमासान | BREAKING NEWS