बाथरूम के पानी को लेकर दो भाइयों के बीच खून की होली, भाभी से झगड़े के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली

Domestic Dispute Murder: मामला गोहद चौराहा थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 18 का है, जहां मामूली घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. जानकारी के मुताबिक बाथरूम में पानी नहीं डालने को लेकर आरोपी राजू भदौरिया की पत्नी रितु और उसकी भाभी सरिता के बीच विवाद हुआ था. दोनों के बीच हुआ यह झगड़ा उस समय शांत हो गया, लेकिन रात करीब 11:55 बजे जब राजू घर पहुंचा, तो पत्नी ने पूरे विवाद की जानकारी दी तो उसका खून खौल गया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Younger Brother Shoots Elder Brother For domestic dispute

Brother Shot Brother: भिंड जिले में एक दिल दहला देने वाले वारदात सामने आई है, जहां एक मामूली बात के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. बताया जाता है कि एक ही घर में रहने वाले दो सगे भाइयों के बीच बाथरूम में पानी डालने को लेकर विवाद हुआ और विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और  बीच-बचाव करने आए पिता को भी आरोपी ने घायल कर दिया.

मामला गोहद चौराहा थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 18 का है, जहां मामूली घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. जानकारी के मुताबिक बाथरूम में पानी नहीं डालने को लेकर आरोपी राजू भदौरिया की पत्नी रितु और उसकी भाभी सरिता के बीच विवाद हुआ था. दोनों के बीच हुआ यह झगड़ा उस समय शांत हो गया, लेकिन रात करीब 11:55 बजे जब राजू घर पहुंचा, तो पत्नी ने पूरे विवाद की जानकारी दी तो उसका खून खौल गया.

ये भी पढ़ें-VIDEO: 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी, 2 घंटे में गाय को निकाला बाहर, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बाथरूम में पानी नहीं डालने को लेकर देवरनाी और जेठानी को लेकर झगड़ा हुआ

रिपोर्ट के मुताबिक घटना 28 अप्रैल, मंगलवार की है. देवरानी और जेठानी के बीच हुई विवाद शांत होने के बाद राजू भदौरिया को जब पत्नी रितू ने पूरी विवाद की जानकारी दी तो आरोपी गुस्से में बेकाबू हो गया और बड़े भाई मनमोहन भदौरिया के साथ गाली-गलौज करने लगा और देखते ही देखते घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस दौरान पिता गोवर्धन भदौरिया ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पिता पर भी हमला कर दिया. 

मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ मौके से फरार हो गया. मृतक की पत्नी सरिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया.

ये भी पढ़ें-Drunken Groom: घोड़ी से उतरते ही लड़खड़ाने लगा, दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन ने फेरे लेने से किया इंकार

Advertisement
छोटे भाई के हमले में पिता गोवर्धन भदौरिया गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा. पिता को बचाने के लिए बड़े भाई मनमोहन बीच में आए, लेकिन आरोपी राजू भदौरिया का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उसने देशी कट्टे से बड़े भाई पर फायर कर दिया. गोली सीधे उनके सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

दोनों भाइयों के बीच पहले से घरेलू मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा था

एसडीओपी भिंड रविन्द्र वास्कले ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है. यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि छोटे-छोटे घरेलू विवाद कैसे अचानक खौफनाक और जानलेवा बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें-पुणे में बंगले में गांजे की खेती कर रहा था युवक, छापेमारी में उगते मिले 41 पौधे, आवास से ही करता था ट्रेड!

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections | हुगली में वोटिंग के दौरान हंगामा! फर्जी पोलिंग एजेंट को लेकर भिड़े ISF‑TMC कार्यकर्ता