Bargi Dam Jabalpur: बरगी नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान

MP News: एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि नहर टूटने से जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उनके नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया गया है. सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई एकड़ कृषि भूमि पर फसलें पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bargi Dam Jabalpur: बरगी नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान

Bargi Dam Jabalpur: जबलपुर (Jabalpur) में बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सगड़ा‑झपनी के पास बरगी बांध (Bargi Dam) की दाईं तट नहर (Bargi Canal) के अचानक टूट जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. नहर टूटते ही लाखों गैलन पानी तेज रफ्तार से आसपास के खेतों में भर गया, जिससे खड़ी फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गईं और किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. अचानक आए पानी से गांवों में दहशत का माहौल बन गया. प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि पानी का दबाव बढ़ने या संरचनात्मक कमजोरी के कारण यह घटना हुई होगी.

Bargi Dam Jabalpur: नहर फूटने के बाद ऐसे दिखा हाल

पानी की निकासी तुरंत रोकी, आगे के गेट खोले गए

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया. अधिकारियों ने तत्काल नहर की पानी निकासी बंद करवाई और जहां नहर टूटी, उसके आगे के सभी गेट खोल दिए गए, ताकि खेतों में भरे पानी की निकासी तेजी से हो सके. अधिकारियों का कहना है कि समय रहते पानी का बहाव नियंत्रित कर आगे के नुकसान को रोका गया.

किसानों के नुकसान का सर्वे शुरू, मिलेगा मुआवजा

एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि नहर टूटने से जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उनके नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया गया है. सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई एकड़ कृषि भूमि पर फसलें पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं.

Bargi Dam Jabalpur: नहर फूटने के बाद पानी का बहाव

नरई नाला किनारे के खेत सबसे ज्यादा प्रभावित

बरगी बांध की दाईं तट नहर के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि दोपहर लगभग 2 बजे ग्राम सगड़ा के पास मुख्य नहर में दरार आने से बड़ा हिस्सा टूट गया. पानी सीधे नरई नाला के किनारे लगे खेतों में भर गया. सूचना मिलते ही नहर की पानी सप्लाई बंद कर दी गई और गेट खोलकर पानी का प्रवाह नाले और फिर नदी की ओर मोड़ा गया.

प्रशासन सतर्क, हालात पर लगातार नजर

प्रशासनिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की. अधिकारियों के अनुसार हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है. नहर टूटने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें : Jabalpur News: सावधान! बरगी डैम की गैलरी में बड़ा लीकेज; जानिए जबलपुर कलेक्टर ने क्या कहा?

Advertisement

यह भी पढ़ें : Garbh Sanskar: घर‑घर गर्भ संस्कार का संकल्प; CM मोहन ने कहा- सरकारी अस्पताल में बनेंगे गर्भ संस्कार कक्ष

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के दो साल पूरे; PM मोदी ने जारी की थी पहली किस्त, महिलाओं के जीवन में आया बदलाव

Advertisement

यह भी पढ़ें : इंदौर मैराथन में आर्यन की मौत; CPR दिया, फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले टूटा दम

Featured Video Of The Day
Sunetra Pawar का Oath-taking ceremony से Supriya Sule की दूरी: NCP विलय का क्या हुआ? | Maharashtra