बरगी क्रूज हादसा: तमिलनाडु परिवार के 4 लोगों के मिले शव, 2 बच्चे बचे, कामराज अब भी लापता; अब तक 12 मौतें

Jabalpur Boat Accident: जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में रविवार सुबह एक बच्चे का शव बरामद किया गया. यह तमिलनाडु का रहने वाला था. इससे पहले शनिवार को रेस्क्यू के दौरान दो बच्चों के शव बरामद किए गए. इनमें श्रीतमिल और विराज सोनी शामिल हैं. इसके साथ ही हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12 हो गया है, जबकि अब भी कामराज लापता हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jabalpur Cruise Tragedy: बरगी की लहर में खत्म हो गया तमिलनाडु का ये परिवार

Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर के बरगी बांध में हुए भीषण क्रूज हादसे के बाद राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है. इस बीच रविवार यानी आज सुबह करीब 6 बजे घटना स्थल से कुछ दूर पर एक और बच्चे का शव बरामद किया गया है. मृतक मासूम का नाम मयूरन है और उसकी उम्र 9 साल है. यह तमिलनाडु त्रिची का रहने वाला था और कामराज का भतीजा है. वहीं शनिवार शाम दो बच्चों का शव बरामद किया गया था. जिसमें से एक की पहचान कामराज के बेटे श्रीतमिल के रूप हुई. तो वहीं दूसरे की विराज पिता कृष्ण सोनी (5) के रूप में हुई थी. अब सिर्फ कामराज आर. लापता हैं और उनकी सर्चिंग जारी हैं.

एक साथ डूबे थे परिवार के सात सदस्य

कामराज जबलपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीनिस्ट की पोस्ट पर काम करता था और वो अपने सास, ससुर, साले की पत्नी और बेटे-बेटी के साथ कुल सात सदस्यों के साथ बरगी डैम घूमने गए थे. हालांकि सास ससुर ने क्रूज पर सवार होने से मना कर दिया था, लिहाजा वो घाट पर ही थे. वहीं परिवार के सात लोग क्रूज पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे. जिस वक्त क्रूज डूबा वहां का मंजर बेहद भयानक था. सास ससुर बरगी के किनारे खड़े होकर ये मंजर देखते रह गए हैं और वो कुछ नहीं कर सके...

Jabalpur Cruise Accident: कामराज अभी भी लापता हैं, जबकि परिवार के चार सदस्यों का शव बरामद कर लिया गया.

कामराज के एक बेटे और भतीजी को बचाया गया

वहीं हादसे के बाद कामराज का 10 साल का बेटे पुवीथरन और कामराज की साले की 12 साल की बेटी तमिलनिया को बचाया जा सका. वहीं कामराज की पत्नी और उसके साले की पत्नी की भी मौत हो गई.  

बिना मां-पिता के घर लौटा तमिलनाडु का पूवीथरन

हादसे के बाद शनिवार को काकुलाझी और सौभाग्यम के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिए गए हैं. जिला प्रशासन की मदद से दोनों शव को कार्गों विमान से तमिलनाडु स्थित उनके गृह ग्राम भिजवाया गया. नाना-नानी के साथ 10 साल का पूवीथरन त्रिची लौट गया है.

Advertisement

इधर, तीन बच्चों के शव बरामद होने के बाद लोगों के बीच गहरा शोक है. वहीं  हादसे के बाद से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है. प्रशासन के अनुसार, अभी भी एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: किनारों से भयानक मंजर देखते रह गए बुजुर्ग माता-पिता, नहीं कर पाए कुछ... बरगी डैम में समा गया तमिलनाडु का ये पूरा परिवार, सिर्फ भाई-बहन बचे

Advertisement

पढ़ें: Exclusive: ऊंची लहरें टकराईं, मैंने क्रूज को मोड़ा, मगर देर हो चुकी थी... जबलपुर हादसे के क्रूज पायलट ने NDTV को बताया

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Jabalpur Cruise Accident: जान से कीमती थी लाइफ जैकेट? Madhya Pradesh
Topics mentioned in this article