Fragrant Welcome for Minister in Ashok Nagar District Hospital: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिला अस्पताल में 8 मई शुक्रवार को एक अजीब ही नजारा देखने को मिला. निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री जी पीछे-पीछे चल रहे थे और उनके आगे अस्पताल में कर्मचारी रूम स्प्रे कर रहे थे, मंत्री जी को बदबू न आ जाए. NDTV के कैमरे में यह मंजर कैद हो गया. जैसे इसकी भनक कर्मचारी को लगी, वह वीडियो बनाए जाने पर आपत्ति करने लगा. जानिए, क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 8 मई 2026 की दोपहर प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला अचानक अशोकनगर जिला अस्पताल पहुंच गए. उनके आने की भनक लगते ही अस्पताल प्रबंधन अलर्ट हो गया. मंत्री राकेश शुक्ला वार्ड में निरीक्षण करने पहुंचते उससे पहले ही कर्मचारी ने रूम स्प्रे करना शुरू किया, ताकि बदबू को छिपाया जा सके.
सवाल पर बिना कुछ बोले- चला गया कर्मचारी
मंत्री के निरीक्षण के दौरान NDTV की टीम अस्पताल में मौजूद थे. अस्पताल के कर्मचारी ने वीडियो बनता देखा तो तुरंत आपत्ति जताने लगा. लेकिन, जब उसे सवाल किया गया कि प्रभारी मंत्री के पहुंचने पर स्प्रे किसके कहने पर कराया जा रहा है तो वह चुप हो गया. इसी बीच वहां अस्पताल प्रबंधन का कोई व्यक्ति पहुंचा और कर्मचारी को धक्का देकर वहां से भगा दिया.
मंत्री ने दिए सफाई रखने के निर्देश
प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए. साथ ही, भीषण गर्मी में मरीजों को पर्याप्त हवा के संसाधन चालू रखने के लिए भी कहा.
"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"














