नक्सलवाद के खिलाफ आखिरी लड़ाई, तय समय पर खत्म होगा माओवाद – गृहमंत्री अमित शाह

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है. रायपुर में हुई समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम चरण में है और 31 मार्च से पहले माओवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Amit Shah on Naxalism: छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़ा और निर्णायक संदेश सामने आया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा है कि नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है और तय समय-सीमा के भीतर माओवाद का पूरी तरह अंत कर दिया जाएगा. रायपुर में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने भरोसा जताया कि 31 मार्च से पहले यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा.

दरअसल, रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली. इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, डीजीपी सहित सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षा अभियानों और उनकी प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई.

अमित शाह का बड़ा दावा

समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स' पर लिखा कि डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में नक्सलवाद लगातार कमजोर हो रहा है और विकास तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा केंद्रित रणनीति, मजबूत आधारभूत ढांचा, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर कड़ा प्रहार और प्रभावी आत्मसमर्पण नीति के चलते सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं.

31 मार्च से पहले खत्म होगा माओवाद

अमित शाह ने विश्वास जताया कि तय समय-सीमा के भीतर यानी 31 मार्च से पहले नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस दिशा में पूरी ताकत से काम कर रही हैं और अब नक्सलियों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं है.

Advertisement

छत्तीसगढ़ की बदली तस्वीर

कभी नक्सली हिंसा का गढ़ माने जाने वाला छत्तीसगढ़ अब तेजी से विकास का प्रतीक बनता जा रहा है. गृह मंत्री ने कहा कि यहां के युवा अब खेल, फॉरेंसिक और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. साथ ही वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी सहेजते हुए नए अवसरों की ओर बढ़ रहे हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई यह बैठक नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक प्रगति का मजबूत संकेत है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की रणनीति, मजबूत सुरक्षा तंत्र और आत्मसमर्पण नीति के चलते छत्तीसगढ़ सहित अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में हालात तेजी से बदल रहे हैं.

Advertisement

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत संकल्प

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के सशक्त मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने का संकल्प अब साकार होने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. सरकार हर स्तर पर इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा

रायपुर में हुई इस बैठक में नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई. सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि स्थायी शांति और विकास सुनिश्चित किया जा सके. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
KGMU Bulldozer Action: लखनऊ KGMU की मज़ारें, विवाद जारी, एक नोटिस ख़त्म, दूसरा नोटिस कल | CM Yogi