Hair Care: फेब्यूलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स में नजर आने के बाद से शालिनी पासी (Shalini Passi) सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं. लोग ना सिर्फ शालिनी के ग्रेसफुल अंदाज को पसंद कर रहे हैं बल्कि शालिनी की शालीनता और उनकी हाजिरजवाबी भी लोगों का दिल जीत रही है. वहीं, अपने हालिया इंटरव्यूज में शालिनी अपनी ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत बालों के बारे में भी अक्सर बात करती नजर आती हैं. शालिनी की ज्यादातर कोशिश यही रहती है कि वे स्किन केयर और हेयर केयर में नेचुरल चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें और केमिकल वाली चीजों से बचकर रहें. शालिनी ने हाल ही में इस बात का भी जिक्र किया कि किस तरह बिना किसी केमिकल ट्रीटमेंट के शालिनी अपने बालों को काला (Black Hair) बनाए रखती हैं. आप भी शालिनी के बताए नुस्खों को आजमाकर देख सकते हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
शालिनी पासी के हेयर केयर सीक्रेट्स | Shalini Passi Hair Care Secrets
शालिनी पासी का कहना है कि वे अपने बालों को कलर नहीं करती हैं बल्कि उनके बाल प्राकृतिक रूप से काले हैं. शालिनी का कहना है कि उनके सिर्फ 2 बाल सफेद हैं जिनमें से एक बाल कोरोना महामारी के दौरान सफेद हुआ था और दूसरा बाल बेटे के एडमिशन की टेंशन में सफेदी की चपेट में आया था.
अपने बालों पर शालिनी रीठा और आंवला (Amla) का इस्तेमाल करती हैं. आंवला और रीठा को 24 घंटे भिगोकर रखने के बाद इसे पीसकर सिर धोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. रीठा और आंवला नेचुरल शैंपू (Natural) की तरह असर दिखाता है. इसके इस्तेमाल से बालों को प्राकृतिक गुण मिलते हैं और बाल काले बने रहते हैं.
इसके अलावा, बालों पर चमक बनाए रखने के लिए शालिनी पासी नारियल के तेल का इस्तेमाल करती हैं. जब शालिनी बाहर निकलती हैं तो कई बार लोग उनके बालों की तारीफ करते हुए कहते हैं कि उन्होंने बालों पर जैल लगाया है जिसके जवाब में शालिनी बताती हैं कि यह जैल नहीं है बल्कि तेल है.
शालिनी का कहना है कि बालों की देखरेख के लिए वे सिलिकोन वाले प्रोडक्ट्स से दूर रहती हैं. शालिनी बालों पर केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल नहीं करती हैं और हीटिंग टूल्स के इस्तेमाल से भी परहेज करती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं