गोल दुनिया के 7 कोने, जहां सबसे ज्यादा खुश रहते हैं लोग, क्‍या होता है उनकी लाइफस्टाइल में खास? भारतीयों को क्या सीखने की जरूरत

Happiest Countries in the World 2026: साल-दर-साल अमूमन यही कुछ देश वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट (World Happiness Report) में टॉप पर दिखते हैं, जो यह बताता है कि खुशी कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक तय पैटर्न है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Happiest Countries in the World 2026: सुबह से रात तक भागती जिंदगी, काम का दबाव, ट्रैफिक, पैसे की चिंता और बीच-बीच में “थोड़ा खुश रहने” की कोशिश. भारत ही नहीं, दुनिया के ज्यादातर देशों की यही कहानी है. लेकिन इसी दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां लोग औसतन ज्यादा संतुष्ट, ज्यादा शांत और ज्यादा खुश महसूस करते हैं. दिलचस्प बात यह है कि ये देश दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी या महाशक्ति भले ही न हों, लेकिन खुशी के पैमाने पर लगातार सबसे आगे बने हुए हैं. साल-दर-साल अमूमन यही कुछ देश वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट (World Happiness Report) में टॉप पर दिखते हैं, जो यह बताता है कि खुशी कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक तय पैटर्न है. सवाल यही है कि आखिर इन देशों की जिंदगी में ऐसा क्या है, जो इन्हें बाकी दुनिया से अलग बनाता है.

दुनिया के 7 सबसे खुश देश: उनकी लाइफस्टाइल और भारत के लिए सीख

खुशी मापी कैसे जाती है

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के मुताबिक, यहां खुशी का मतलब सिर्फ मुस्कुराना नहीं है. लोगों से पूछा जाता है कि वे अपनी जिंदगी को 0 से 10 के स्केल पर कितना बेहतर मानते हैं. यानी यह पूरी तरह लाइफ सेटिस्फेक्शन पर आधारित है. इस स्कोर को तय करने में कुछ बड़े फैक्टर्स काम करते हैं. जैसे सामाजिक समर्थन (social support), व्यक्तिगत आजादी (personal freedom), आय (income), स्वास्थ्य (health), उदारता (generosity) और भ्रष्टाचार को लेकर धारणा (perception of corruption).

Also Read: पीरियड्स के दौरान क्यों हो जाती है आयरन या खून की कमी? आयरन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

दुनिया के टॉप 7 खुश देश

दुनिया के सबसे खुश देशों की लिस्ट में आमतौर पर ये देश शामिल रहते हैं:

फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, स्वीडन, इजरायल, नीदरलैंड और नॉर्वे.

इन देशों की लाइफस्टाइल में क्या खास है

ये देश साल-दर-साल हैप्पीनेस इंडेक्स में टॉप में बने रहते हैं. आइए जानते हैं कि इनकी लाइफस्टाइल में ऐसा क्या है जो इन्हें अलग बनाता है.

Advertisement
  • सबसे पहली चीज है रिश्तों की क्वालिटी. यहां लोग फैमिली और दोस्तों के साथ समय बिताने को प्राथमिकता देते हैं. साथ खाना, साथ बैठना, यह रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है, न कि कभी-कभार होने वाली चीज.
  • दूसरी चीज है फ्रीडम. लोगों को अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने की आजादी है. समाज का दबाव कम है, जिससे मानसिक तनाव भी कम रहता है.
  • तीसरी बड़ी बात है ट्रस्ट यानि भरोसा. यहां सिस्टम पर भरोसा मजबूत है. करप्शन कम है और ट्रांसपेरेंसी ज्यादा. इससे लोगों में असुरक्षा की भावना कम होती है.
  • वर्क लाइफ का बैलेंस भी एक बड़ा फैक्टर है. यहां काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को बराबर महत्व दिया जाता है. छुट्टियां लेना या परिवार के साथ समय बिताना सामान्य बात है.
  • यहां लोगों में एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना बहुत है. आपस में मदद करना यहां के कल्चर का हिस्सा है. इससे समाज में सकारात्मक माहौल बना रहता है.
  • सबसे जरूरी बात, पैसा यहां सबकुछ नहीं है. बेसिक जरूरतें पूरी होने के बाद फोकस जिंदगी की क्वालिटी पर रहता है, न कि सिर्फ इनकम बढ़ाने पर.

भारत के लिए क्या सीख

  • भारत में सामाजिक ताना बान मजबूत है, लेकिन अब लोग अपनों के साथ क्वालिटी टाइम कम ही गुजार पाते हैं. परिवार व दोस्तों के साथ बैठने और समय देने की आदत कम हो रही है. यहां सुधार की जरूरत है.
  • दूसरी बड़ी बात भरोसे की है. सिस्टम पर जितना ज्यादा भरोसा और पारदर्शिता होगी, लोगों की मानसिक स्थिति उतनी ही बेहतर होगी.
  • वर्क लाइफ बैलेंस भारत में अभी भी एक बड़ी चुनौती है. काम के दबाव में पर्सनल लाइफ पीछे छूट जाती है. इसे संतुलित करना जरूरी है.
  • सबसे अहम बात यह है कि खुशी किसी महंगी चीज या बड़ी उपलब्धि पर नहीं टिकी होती. यह रोजमर्रा की साधारण आदतों से बनती है. जैसे अपनों के साथ समय बिताना, एक-दूसरे की मदद करना और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी पाने का एहसास होना.

कुल मिलाकर दुनिया के सबसे खुश देश यह नहीं सिखाते कि ज्यादा पैसा कैसे कमाया जाए. वे यह सिखाते हैं कि बेहतर और संतुलित जिंदगी कैसे जी जाती है. यही असली फर्क है.

Featured Video Of The Day
इजरायल के हमले में Ali Larijani की मौत, ईरानी मीडिया ने की पुष्टि | Israel Iran War | BREAKING NEWS