पीली ततैया काट ले तो क्या करें? डॉक्टर ने बताया सूजन को तुरंत कम करने का तरीका, नहीं चढ़ेगा जहर

Wasp sting treatment: आइए एक्सपर्ट से जानें पीली ततैया के काटने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए, इसका जहर चढ़ने से कैसे बचा सकता है, साथ ही जानेंगे ततैया के काटने के बाद सूजन से बचने के लिए क्या उपचार किए जा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डंक लगते ही सबसे पहले क्या करें?

Wasp sting home remedy: बरसात या गर्मी के मौसम में ततैया का दिखना आम बात है. वहीं, कई बार ये कीड़ा काट लेता, जिससे व्यक्ति को तेज जलन और दर्द से जूझना पड़ता है, साथ ही उस हिस्से पर सूजन भी बढ़ जाती है. ऐसे में घबराने की बजाय कुछ आसान उपाय अपनाकर आप राहत पा सकते हैं. आइए एक्सपर्ट से जानें पीली ततैया के काटने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए, इसका जहर चढ़ने से कैसे बचा सकता है, साथ ही जानेंगे ततैया के काटने के बाद सूजन से बचने के लिए क्या उपचार किए जा सकते हैं. 

Bhagyashree ने बताया कैसे मोटे और घने बनेंगे बाल, बस 5 चीजों से बना लें ये तेल, एक महीने आजमाने पर ही दिखने लगेगा असर

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

मामले को लेकर NDTV संग हुई खास बातचीत के दौरान कैलाश हॉस्पिटल, नोएडा सेक्टर 71 में सिनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन डॉ. रिंकी कक्कड़ ने बताया, 'सही प्राथमिक उपचार से ततैया का जहर चढ़ने से बचा जा सकता है और परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. 

डंक लगते ही सबसे पहले क्या करें?

डंक निकालें 

डॉक्टर बताती हैं, ततैया के डंक अक्सर त्वचा में नहीं फंसते, लेकिन अगर डंक दिख रहा हो, तो साफ पिंसर्स से धीरे-से निकाल लें. ऐसा करते हुए आपको ज्यादा दबाव नहीं डालना है, इससे जहर और फैल सकता है.

Advertisement
बर्फ या ठंडे पानी की सिकाई 

डंक वाली जगह पर बर्फ लपेटकर 10-15 मिनट तक रखें. इससे सूजन, जलन और दर्द में आराम मिलता है. अगर बर्फ न हो, तो ठंडे पानी से भी सेक सकते हैं.

साफ पानी और साबुन से धोएं

डंक वाली जगह को साफ और गुनगुने पानी से धो लें. इससे बैक्टीरिया हटते हैं और संक्रमण का खतरा कम होता है.

Advertisement
एंटीसेप्टिक लगाएं

घाव को साफ करने के बाद वहां एंटीसेप्टिक क्रीम या लोशन लगाएं. इससे संक्रमण नहीं होगा और घाव जल्दी ठीक होगा.

ये घरेलू उपाय भी दिलाएंगे आराम

डॉक्टर बताती हैं, इन तमाम तरीकों से अलग आप कुछ आसान घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं. जैसे-

  • बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर डंक वाली जगह पर लगाएं या
  • एलोवेरा जेल लगाने से भी ठंडक मिलती है और सूजन कम होती है.
कब है डॉक्टर के पास जाने की जरूरत?

डॉक्टर रिंकी बताती हैं, ततैया के डंक से कुछ लोगों को एलर्जिक रिएक्शन (Anaphylaxis) हो सकता है, जो जानलेवा हो सकता है. ऐसे में अगर आपको 

  • सांस लेने में तकलीफ होना
  • गले या चेहरे पर सूजन 
  • चक्कर आना, उल्टी या बेहोशी जैसा लगना या
  • पूरे शरीर पर रैश या खुजली होने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से जानकर जांच कराएं. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Donald Trump और Iran की Secret Peace Talks से क्रैश हुए Oil Prices, क्या Middle East War रुकेगा?
Topics mentioned in this article