Bra Facts For Women: आज की दुनिया में जहां फैशन (Fashion), कंफर्ट (Comfort) और स्टाइल (Style) हर किसी के लिए जरूरी हो गया है. वहीं महिलाओं के लिए उनका सबसे बड़ा सीक्रेट साथी है- ब्रा (Bra) है. सच तो यह है कि बहुत से लोग इस पर खुलकर बात करने से हिचकिचते हैं, लेकिन सच ये है कि यह सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि सपोर्ट, हेल्थ और कॉन्फिडेंस का कॉम्बिनेशन है. आप ही सोचिए, एक छोटा सा इनरवियर कैसे किसी महिला की बॉडी शेप, पर्सनैलिटी और डेली कंफर्ट में बड़ा फर्क ला सकता है. अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर BRA का फुल फॉर्म क्या होता है और इसके कौन से फैक्ट्स हर किसी को पता होने चाहिए? आप पहनते तो है, पर कुछ ब्रा से जुड़ी ऐसी चीजें हैं, जिनसे आपक बिल्कुल अनजान हैं या आपको उसकी पूरी नॉलेज नहीं है.आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ फैक्ट्स.
महिलाओं के लिए ब्रा का पूरा नाम क्या है? (Full Form of Bra)
दरअसल, ब्रा (Bra) दरअसल फ्रेंच शब्द Brassiere से बना है. यह शब्द का पहली बार इस्तेमाल 1893 में New York Evening Herald ने किया था. 1907 में इसे Vogue Magazine में प्रिंट किया गया था और धीरे-धीरे यह शब्द आम हो गया था. बाद में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने भी Brassiere को शामिल किया था. समय के साथ इसे छोटा करके BRA कहा जाने लगा और धीरे धीरे यह बहुत पॉपुलर हो गया, जिसका फुल फॉर्म है- Breast Resting Area (ब्रेस्ट रेस्टिंग एरिया) है.

Add image caption here
कप साइज का इंट्रोडक्शन | Introduction of Cup Sizes
आपको जानकर हैरानी होगी कि शुरुआती दौर में ब्रा एक ही साइज में बनाई जाती थी, लेकिन 1930 के दशक में एस एच कैंप कंपनी ने A से D लेटर तक कप साइज लॉन्च कर दिया था. इसके बाद महिलाओं को अपने ब्रेस्ट शेप और कंफर्ट के अनुसार सही फिटिंग चुनने का ऑप्शन मिल गया.
गलत साइज की समस्या (Problem of Wrong Size)
एक रिपोर्ट के अनुसार करीब 80% महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं. गलत ब्रा साइज न केवल लुक और फिटिंग खराब कर देता है, बल्कि ब्रेस्ट हेल्थ पर भी इसका असर पड़ता है. सही साइज और फिटिंग की ब्रा पहनने से बॉडी को सपोर्ट और ब्रेस्ट को लिफ्ट करने में मदद मिलती है.

Add image caption here
ब्रा की एक्सपायरी डेट | Expiry Date of Bra
हैरान मत होइए, ब्रा की भी शेल्फ लाइफ होती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 6 से 9 महीने तक इस्तेमाल करने के बाद ब्रा एक्सपायर हो जाती है. लंबे समय तक एक ही ब्रा पहनने से उसका इलास्टिक खराब हो जाता है और सपोर्ट भी कम करती है. कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया है कि पुरानी और टाइट ब्रा लंबे समय तक पहनने से ब्रेस्ट हेल्थ पर नेगेटिव असर भी पड़ता है और बैक पेन भी बढ़ जाता है.
ब्रा को धोने का सही तरीका | Right Way to Wash Bra
कई महिलाएं डर की वजह से ब्रा को बार-बार नहीं धोती हैं, उन्हें लगता है कि बार बार धोने से ब्रा ढीली हो जाती है. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि हफ्ते में कम से कम एक-दो बार ब्रा धोना बेहद जरूरी है. इसे हमेशा लाइट हैंड वॉश करें, ताकि फैब्रिक और शेप लंबे समय तक बना रहे और वॉशिंग मशीन में धोने की गलती तो कभी ना करें.
यह भी पढ़ें- कड़ी पत्ते के पौधे पर ज्यादा पत्ते कैसे लाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे बनाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं