पौधे में छाछ डालने से क्या होता है? वजह जान आज से ही करने लगेंगे इस्तेमाल

Buttermilk For Plants: क्या आप जानते हैं कि छाछ सिर्फ स्वाद और सेहत के लिए ही बल्कि, पौधों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Buttermilk For Plants: पौधे में छाछ डालने से क्या होता है.

Buttermilk For Plants: छाछ को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. क्योंकि इसे दही से तैयार किया जाता है. छाछ को सेहत का खजाना कहा जाता है खासकर गर्मियों के मौसम में. छाछ से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. लेकिन आज हम आपको छाछ को डाइट में शामिल करने के नहीं बल्कि, छाछ को पौधे पर इस्तेमाल करने के बारे में बता रहे हैं. जी हां आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है. लेकिन पौधे में छाछ डालने से फूल तेजी से निकलते हैं. तो चलिए जानते हैं पौधों के लिए किस तरह से फायदेमंद है छाछ.

छाछ में कैल्शियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे ज़रूरी खनिज पाए जाते हैं, जो पौधों की जड़ों से लेकर पत्तियों तक पोषण पहुंचाते हैं. इससे पौधे हरे-भरे और मजबूत बनते हैं.

पौधों में छाछ डालने से क्या होता है?- (What happens when buttermilk is poured on plants)

1. मिट्टी को उपजाऊ बनाना-

मिट्टी जितनी उपजाऊ होगी, पौधे उतने ही हरे भरे होंगे. छाछ का छिड़काव करके न सिर्फ पौधे को बल्कि, मिट्टी को उपजाऊ बना सकते हैं. क्योंकि छाछ में मौजूद नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पौधे की ग्रोथ और हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है. 

2. पत्तियों को खराब होने से बचाए-

किसी भी पौधे की पत्तियों को देखकर उसका हाल बता सकते हैं. पौधे की पत्तियों को कीड़ों से बचाने और उन्हें हरा-भरा रखने के लिए आप छाछ का छिड़काव पौधे पर कर सकते हैं. 

3. जल्दी फूल आते हैं-

अगर आपके पौधे से फूल नहीं आ रहे हैं, तो आप छाछ का इस्तेमाल करके अपने पौधे को फूलों से भर सकते हैं. क्योंकि इससे पौधे में फूल जल्दी आते हैं.

4. पौधे को कीड़ों से बचाए-

छाछ में भरपूर कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोबायोटिक बैक्टीरिया और हल्का नाइट्रोजन होता है, जो मिट्टी को स्वस्थ बनाता है. इससे पौधे में कीड़े जल्दी नहीं लगते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

Featured Video Of The Day
Iran-America Nuclear Talk: 'समझौता न हुआ तो...' परमाणु वार्ता से पहले Trump की Khamenei को धमकी