Parenting Tips: छोटे बच्चों में बुखार की समस्या आम है. हालांकि, कई बार ये बुखार मां-बाप की चिंता को बढ़ा देता है. अक्सर पेरेंट्स के मन में सवाल होता है कि बुखार में बच्चे को क्या ऐसा खिलाया या पिलाया जाए, जिससे उसे सही पोषण मिल सके, शरीर में ताकत बनी रहे और बच्चा बुखार से जल्दी उभर सके? मामले को लेकर फेमस पीडियाट्रिशियन संदीप गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बच्चों के डॉक्टर ने इन सभी सवालों के जवाब दिए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या कहते हैं बच्चों के डॉक्टर?
वीडियो में डॉक्टर गुप्ता बताते हैं, जब बच्चों को बुखार होता है, तो उनका शरीर संक्रमण से लड़ रहा होता है. ऐसे समय में उन्हें हल्का, पोषक और आसानी से पचने वाला भोजन देना चाहिए, जिससे उनकी एनर्जी बनी रहे और शरीर को जरूरी पोषण मिल सके.
बुखार में बच्चों को खिलाएं ये चीजेंनंबर 1- मूंग दाल खिचड़ी
डॉक्टर बुखार में बच्चों को मूंग दाल और चावल से बनी खिचड़ी देने की सलाह देते हैं. यह हल्की और पौष्टिक होती है, साथ ही इसमें जरूरी प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो बुखार में एनर्जी देते हैं.
नंबर 2- चावल का माड़ (Rice Water)चावल का माड़ या पतला दलिया बच्चों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह न केवल पचने में आसान है, बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है.
नंबर 3- मैश्ड केलाडॉक्टर बच्चों को मैश्ड केला देने की सलाह देते हैं. यह पोटैशियम और एनर्जी से भरपूर होता है. साथ ही यह पेट के लिए भी आरामदायक होता है.
नंबर 4- सब्जियों का सूपगाजर, लौकी, पालक जैसी सब्जियों से बना हल्का सूप विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है. यह शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करता है और हाइड्रेशन में मदद करता है.
नंबर 5- दहीअगर बच्चे को दूध से एलर्जी नहीं है, तो दही एक अच्छा विकल्प है. यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है.
नंबर 6- फलों का प्यूरीडॉक्टर बताते हैं, सेब, नाशपाती या गाजर जैसे फलों और सब्जियों से बनी प्यूरी बच्चों को देना फायदेमंद हो सकता है. ये प्यूरी बच्चे के लिए जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है.
नंबर 8- स्तनपान या फॉर्मूला मिल्कवहीं, डॉक्टर गुप्ता बताते हैं कि अगर बच्चा स्तनपान कर रहा है, तो उसे नियमित रूप से दूध पिलाना जारी रखें. स्तनपान से बच्चे को आवश्यक पोषण और एंटीबॉडी मिलती हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं.
इन बातों का भी रखें ध्यानहाइड्रेशन बनाए रखेंडॉक्टर के मुताबिक, बुखार के दौरान शरीर से पानी की कमी हो सकती है. बच्चों को नियमित रूप से पानी, नारियल पानी या पतला सूप पिलाते रहें.
फोर्स न करेंअगर बच्चे को जबरदस्ती न खिलाएं. छोटे-छोटे अंतराल पर हल्का भोजन देने की कोशिश करें.
तेज मसाले और तले हुई चीजों से बचेंऐसी चीजें पाचन में कठिनाई पैदा कर सकती हैं और बच्चे की स्थिति को बिगाड़ सकती हैं.
वहीं, अगर बुखार 3 दिनों से अधिक समय तक बना रहता है या बच्चे में अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं