Unique Mehendi Designs: सोशल मीडिया पर आयदिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है. एक जमाना हुआ करता था जब फैशन मैग्जीन या टीवी से ही अलग-अलग ट्रेंड्स के बारे में पता चलता था, लेकिन आजकल ट्रेंड्स वायरल (Viral Trends) करने के लिए सोशल मीडिया ही काफी है. सोशल मीडिया पर मेहंदी के भी अलग-अलग खूबसूरत डिजाइन और लेटेस्ट पैटर्न्स देखने को मिलते हैं. वहीं, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मेहंदी लगाने का ट्रेंड भी एक समय पर चल पड़ा था. इसी बीच अब वायरल हो रहा है फेस मेहंदी (Face Mehendi) का ट्रेंड. सुनकर थोड़ी हैरानी हो सकती है लेकिन यह सच है. देखा जाए तो यह मेहंदी के डिजाइन बुरे भी नहीं हैं बल्कि देखने में अच्छे भी लग रहे हैं. आप भी इनपर डाल लीजिए एक नजर.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चेहरे पर लगाए जाने वाला यूनिक मेहंदी डिजाइन । Unique Mehendi Design On Face
मेहंदी के इन डिजाइंस को मेहंदी आर्टिस्ट सलीहा ख्वाजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इस पहले वीडियो को देखिए. इसे इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहंदी को लड़की नहीं बल्कि लड़के के चेहरे पर लगाया जा रहा है. जहां लड़के की हल्की बियर्ड है वहीं बेल के डिजाइन को मेहंदी से बनाया गया है.
अब यूनिक मेहंदी (Unique Mehendi) की बात कर ही रहे हैं तो जरा इस आइडिया को देखिए. यहां कानों पर इयरिंग्स के शेप की मेहंदी लगाई गई है और पूरे कान पर जैसे इयरकफ पहनते हैं मेहंदी से बिल्कुल उसी तरह का डिजाइन बनाया गया है.
इस अगले डिजाइन में गाल पर फूलों वाला डिजाइन बनाया गया है. इसके बाद चेहरे को बेल के डिजाइन से कवर किया है. यह मेहंदी भी लड़के की हल्की दाढ़ी पर लगाई गई है.
आखों के किनारों पर लाइनर से अक्सर ही लड़कियां डिजाइन बनाती हैं लेकिन परमानेंट डिजाइन पाने के लिए मेहंदी को आंखों के किनारों पर लगाया जा सकता है. इसमें ड्रॉप्स वाला डिजाइन बनाया गया है. हालांकि, आंखों के बेहद करीब लगाने से परहेज करना जरूरी है.
लड़कियां भी चेहरे पर मेहंदी को सजा सकती हैं. आर्टिस्ट ने अपने खुद के चेहरे पर भी मेहंदी लगाकर दिखाई है. चेहरे के एक साइड पर इस डिजाइन को लगाया गया है. जिस तरह हाथों पर मेहंदी का डिजाइन लगाते हैं बिल्कुल उसी तरह यहां चेहरे पर मेहंदी लगाई गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं