Valentine's Day 2025: वैलेंटाइंस के मौके पर पार्टनर्स एकदूसरे को गिफ्ट्स देते हैं. यह गिफ्ट्स वैलेंटाइंस डे मनाने के लिए भी दिया जाता है और साथ ही एकदूसरे के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए भी. 14 फरवरी से पहले तक वैलेंटाइन वीक में लड़के ही अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के लिए गिफ्ट्स लाते हैं और वैलेंटाइंस पर भी उन्ही की जेब हल्की होती है. ऐसे में वैलेंटाइंस डे पर लड़कियां भी अपने पार्टनर को कुछ खास गिफ्ट दे सकती हैं. लेकिन, बॉयफ्रेंड (Boyfriend) या पति के लिए गिफ्ट्स चुनने में अक्सर ही दिक्कत आती है. ऐसे में आप यहां से गिफ्ट्स के आइडिया ले सकती हैं. इनमें से कोई एक गिफ्ट भी पार्टनर को दिया जाए तो उनके चेहरे पर खूबसूरत सी मुस्कुराहट बिखर जाएगी.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वैलेंटाइंस डे पर बॉयफ्रेंड या पति के लिए गिफ्ट आइडिया | Valentine's Day Gift Ideas For Boyfriend/Husband
ऑफिस बैगलड़कों को गिफ्ट में देने के लिए ऑफिस बैग चुना जा सकता है. बैगपैक या फिर लैपटॉप बैग को अपने बजट के हिसाब से चुना जा सकता है. डेढ़ से 2 हजार के बीच ऑफिस के लिए बैग खरीदा जा सकता है. इस बैग को आपका पार्टनर लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकता है. कॉलेज जाने वाले लड़कों को कॉलेज बैग या फिर पति को अच्छा लंचबॉक्स बैग भी गिफ्ट में दे सकती हैं.
हेलमेटआजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक हेलमेट उपलब्ध हैं. अगर आपका बजट ज्यादा है तो बाइक या स्कूटी चलाने वाले पार्टनर (Partner) को हेलमेट गिफ्ट किया जा सकता है. हेलमेट में आजकल इनबिल्ट ब्लूटूथ और वॉयस कमांड के साथ ही नेविगेशन सिस्टम की टेक्नोलॉजी भी मिल जाती है.
म्यूजिक प्लेयरम्यूजिक लवर्स के लिए म्यूजिक प्लेयर एक अच्छा गिफ्टिंग ऑप्शन है. आप ब्लूटूथ स्पीकर से लेकर विनयल प्लेयर भी गिफ्ट में दे सकती हैं. सबसे अच्छी बात है कि म्यूजिक प्लेयर अपने बजट के अनुसार सस्ता या महंगा खरीदा जा सकता है. हालांकि, कोशिश करें कि बजट में ही किसी अच्छे ब्रांड को चुना जाए जो लंबे समय तक सही तरह से काम करता रहे.
कस्टमाइॉज्ड गिफ्ट्सफोटो वाले फ्रेम, कस्टमाइज की हुई कीचेन, मग, फोटो छपे सॉक्स या फिर कोई और कस्टमाइज करवाए गए गिफ्ट्स बॉयफ्रेंड या पति को दिए जा सकते हैं. इस तरह के गिफ्ट्स प्यारभरे होने के साथ-साथ अपने साथ कई यादें लिए होते हैं.
जैकेट या हूडीलड़कों को गिफ्ट में जैकेट या हूडी बेहद अच्छे लगते हैं. जैकेट या हूडी देने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे भी नहीं खर्चने पड़ेंगे और आप एक अच्छे ब्रांड का सामान भी खरीद लेंगी. आर चाहे तो बॉयफ्रेंड या पति के साथ जाकर भी उन्हें शॉपिंग करवा सकती हैं.
ट्रैवलिंग किटअगर बॉयफ्रेंड को घूमने का शौक है तो उसे कोई अच्छी ट्रैवलिंग किट दी जा सकती है. ट्रैवलिंग किट में आमतौर पर कीचेन, बैग टैग्स, टेंट वगैरह लगाने का सामान और कुछ टूल्स होते हैं जो किसी तरह की मुश्किल पड़ने पर काम आ सकते हैं.
ग्रूमिंग किटलड़कों के लिए ग्रूमिंग किट भी एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है. ग्रूमिंग किट में स्किन केयर का सामान हो सकता है, बियर्ड ऑयल, बियर्ड ब्रश, ट्रिमर या फिर हेयर केयर प्रोडक्ट्स भी हो सकते हैं. आप अपने पार्टनर की पसंद के अनुसार ये चीजें खरीद सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं