Valentine Day 2026: Week Of Love का आखिरी दिन, ऐसे करें सेलिब्रेट, गिफ्ट में दें पार्टनर को भरोसा और भेजें ये रोमांटिक शायरी, प्यार हो जाएगा दोगुना

Valentine Day 2026: प्यार के हफ्ते का आखिरी दिन वैलेंटाइन डे आ चुका है और इस दिन पार्टनर को चाहिए कि एक-दूजे की पसंद का पूरा ख्याल रखें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Week Of Love का आखिरी दिन, ऐसे करें सेलिब्रेट

Valentine Day 2026: रोज डे से शुरू होने वाला प्यार का हफ्ता प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डेप्रॉमिस डेहग डे और किस डे के बाद अपने आखिरी दिन वैलेंटाइन डे में पहुंच चुका है. वीक ऑफ लव में कपल चॉकलेट, टेडी, प्रॉमिस, हग और किस डे को एन्जॉय करते हैं और आखिर में अब वो दिन आ गया, जब कपल को एक-दूजे की पसंद का पूरा ख्याल रखना पड़ता है. वैलेंटाइन डे पार्टनर के प्यार की परीक्षा का सबसे बड़ा दिन होता है. इस दिन कपल एक-दूजे को समझते हैं. एक-दूजे का ख्याल करते हैं. एक-दूजे के लिए तोहफे लाते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं. अगर आप कमिटेड हैं और अपने इस वैलेंटाइन डे को खास बनाना चाहते हैं, तो आपको बताने जा रहे हैं इस खास दिन को कैसे और भी खास बनाना है और हां, ना सिर्फ कमिटेड बल्कि मैरिड कपल के लिए ये बातें बहुत काम आने वाली हैं.

क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे? | What's The Real Story Of Valentine's Day?

वैलेंटाइन डे का नाम सैंट वैलेंटाइन के नाम पर रखा गया है. यह तीसरी शताब्दी में रोम में रहने वाले एक पादरी थे. रोमन लोग ईसाई धर्म अपना रहे थे, लेकिन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने ईसाइयों के लिए सख्त कानून बनाए. वह रोमन लोगों को रोम प्रति समर्पित होने के लिए कह रहा था और फिर उसने एक कानून के तहत शादी पर रोक लगा दी. इधर, सैंट वैलेंटाइन ने गुप्त रूप से ईसाई फंक्शन में सैनिकों की शादी करना शुरू कर दिया और यहीं से लोगों में प्रेम की ज्लावा फूटी. जब इस बात का पता चला तो वैलेंटाइन को 14 फरवरी 270 ईसवी में फांसी दे दी. इनकी फांसी के 200 साल बाद हर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है.

वैलेंटाइन डे का महत्व | The Importance Of Valentine's Day

वैलेंटाइन डे में सात दिन होते हैं और हर दिन का अपना अलग-अलग महत्व होता है. इन  दिनों में कपल अपने-अपने पार्टनर पर प्यार लुटाते हैं. उन्हें खूबसूरत तोहफे देते हैं. साथ ही खुशबूदार फूल भी देते हैं. चुप-चुपकर प्यार करने वालों के लिए यह दिन बहुत खास होते हैं. अगर कमिटेड कपल की शादी हो जाती है, तो उन्हें वैलेंटाइन डे के ये खास दिन जिदंगीभर याद रहते हैं. इस दिन कपल एक-दूजे का पूरा ख्याल रखते हैं और एक-दूजे की दिल की चाह का सम्मान करते हैं. इससे कपल के बीच बहुत प्यार बढ़ता है. यह ना सिर्फ कमिटेड कपल बल्कि शादीशुदा कपल के लिए भी यह दिन खास होता है, लेकिन यह इस पर डिपेंड करता है कि शादीशुदा कपल ने अपने रिलेशन को कैसे बैलेंस किया हुआ है. अगर कोई कोई अनबन है तो अब सही मौका है अपने पार्टनर को खुश करने का.

ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे? | How To Make Your Valentine's Day Special?

  • वैलेंटाइन डे के लिए खास और मैचिंग कॉस्ट्यूम पहनें.
  • पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए डिनर पर ले जाएं.
  • डिनर के बाद पार्टनर के लिए एक स्पेशल गिफ्ट भी तैयार रखें, जिसमें आप गोल्ड से जुड़ी कोई भी चीज दे सकते हैं.
  • पार्टनर संग म्यूजिक पर कपल डांस भी करें.
  • जैसा कि यह बहुत खास दिन है और तो अपने दिल की बात भी उनसे कहना ना भूलें.

खास दिन पर क्या दें गिफ्ट? | Best Valentine Gift For Boyfriend/Girlfriend

वैलेंटाइन डे कमिटेड कपल के लिए सबसे खास दिन है.

  • इस मौके पर आप सबसे पहले अपने पार्टनर को मैरिज प्रपोजल का गिफ्ट भी दे सकते हैं.
  • मैरिज प्रपोजल के लिए अपने साथ एक डायमंड या गोल्ड रिंग भी जरूर लेकर जाएं.
  • पार्टनर के लिए सबसे बड़ा गिफ्ट आपका भरोसा है, और उसे यकीन दिलाएं कि आप उसे जिंदगीभर खुश रखेंगे.

वैलेंटाइन डे शायरी | Valentine's Day Shayari

उस घड़ी में हैं हम, जिसका इंतजार किया
आके दुनिया में भी अगर प्यार ना किया तो क्या किया
Happy Valentine's Day

इज़हार ए मोहब्बत को लफ्जों की जरुरत ही नहीं
बस आंखों से पढ़ लो जज्बात और फिर कुछ कहने की जरूरत नहीं.
Happy Valentine's Day

हर ख्याल के पहले इस दिल को ख्याल आता है, आपका
जिंदगी भर ये दिल साथ चाहता है, आपका
Happy Valentine's Day

Advertisement

अब मेरे बस में नही अपना हाल ए दिल बयां कर पाना,
बस इतना समझ लो लफ्ज़ कम और प्यार बेशुमार है.
Happy Valentine's Day

प्यार से बढ़कर खूबसूरत और कोई एहसास नहीं है
एक ही तो दिल था, अब वो भी मेरे पास नहीं है
Happy Valentine's Day

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Kiss Day 2026 (13th Feb): एक छोटी सी किस में बंधा प्यार का गहरा एहसास, किस डे पर शेयर करें ये 6 दिल छू लेने वाली शायरी

Featured Video Of The Day
Kanpur Lamborghini Case में 'Driver' का Surrender ड्रामा, Police ने वापस भेजा! जानिए Inside Story