IPL का ये सीज़न तो खत्म हो गया, लेकिन लोगों में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का क्रेज़ थमने का नाम नहीं ले रहा, जो उनके फैंस हैं, उनको ये बता दें, आपके पसंदीदा एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन इस बार इसका रीज़न उनका बल्ला नहीं है, बल्कि उनके खाने की चॉइसेस हैं. ESPN Cricinfo ने X पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है.

यहां देखें वीडियो...
Beyond the runs and the spotlight, Vaibhav Sooryavanshi loves his cartoons and ice cream 😁 pic.twitter.com/089V4cPklG
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 29, 2026

वैभव के स्टाइल निराले
सूट-बूट से लेकर गले में पड़े स्कार्फ़ तक, वैभव के स्टाइल भी निराले हैं. वैभव घर पर जितने सादे और आरामदायक मूड में रहते हैं, किसी इवेंट में वे उतने ही प्रोफ़ेशनल दिखते हैं. फ़ॉर्मल आउटफ़िट्स के साथ उनका आत्मविश्वास उनके लुक को और भी ख़ास बना देता है. यही वजह है कि क्रिकेट के अलावा उनका फ़ैशन सेंस भी फ़ैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता है.
आपके और मेरे घर जैसा ही है वैभव सूर्य वंशी का घर
करोड़ों रुपये की आईपीएल डील और देशभर में पहचान मिलने के बावजूद वैभव का घर किसी आलीशान महल जैसा नहीं, बल्कि एक आम भारतीय परिवार के घर जैसा ही है. यही सादगी उन्हें बाकी युवा सितारों से अलग बनाती है.
इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि इनके घर का माहौल बिल्कुल वैसा ही है जैसा देश के लाखों मध्यमवर्गीय परिवारों में देखने को मिलता है. यही कारण है कि उनकी सफलता की कहानी लोगों को अपनेपन का एहसास कराती है.
आईपीएल में नाम कमाने और सुर्खियों में आने के बाद भी वैभव की जड़ों से जुड़ाव बना हुआ है. उनका घर इस बात का उदाहरण है कि बड़े सपने देखने के लिए बड़े शहर या आलीशान माहौल की नहीं, बल्कि मेहनत और लगन की जरूरत होती है. शायद यही वजह है कि आज लाखों युवा उनकी कहानी से प्रेरणा लेते हैं.
इसे भी पढ़ें: मोटापे से कैंसर तक, मेडिकल साइंस की 5 नई खोजें जो बदल सकती हैं इलाज का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं