बालों पर इस तरह कर लिया तुलसी का इस्तेमाल, तो डैंड्रफ से लेकर हेयर फॉल तक की दिक्कत हो जाएगी दूर

Tulsi Leaves For Hair: लंबे, घने और मुलायम बाल पाने की इच्छा है तो तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं. जानिए इसे किस तरह लगा सकते हैं बालों पर. 

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Tulsi Benefits For Hair: बालों पर कई तरह से फायदेमंद साबित होते हैं तुलसी के पत्ते. 
istock

Hair Care: तुलसी को उसके एक नहीं बल्कि कई फायदों के लिए जाना जाता है. तुलसी के पत्ते बालों की कायापलट तक कर सकते हैं. बालों का झड़ना, रूखापन और डैंड्रफ को कम करने के साथ ही तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves) बाल बढ़ाने में मदद करते हैं और बालों को चमकदार और मुलायम भी बनाते हैं. तुलसी के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं. जानिए बालों पर किन-किन तरीकों से लगाए जा सकते हैं तुलसी के पत्ते. 

कॉफी में इन 4 चीजों को मिलाकर लगा लीजिए चेहरे पर, त्वचा ऐसी चमकेगी कि देखते रह जाएंगे लोग

बालों पर कैसे लगाते हैं तुलसी | How To Apply Tulsi On Hair 

तुलसी और शहद 

बालों पर तुलसी लगाने का एक बेहद अच्छा तरीका है तुलसी और शहद का हेयर पैक बनाकर लगाना. इसे बनाने के लिए एक कप पिसे हुए तुलसी के पत्ते लें और इसमें आधा चम्मच शहद मिला लें. पेस्ट बहुत ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें पानी मिलाकर भी पेस्ट बनाया जा सकता है. इसे बालों पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. बाल चमक जाएंगे. 

लंबी और घनी लटें चाहती हैं तो विटामिन ई कैप्सूल का इस तरह कर लीजिए इस्तेमाल, लहराने लगेंगे घुटनों तक बाल 

तुलसी और आंवला 

बालों का झड़ना (Hair Fall) रोकने से लेकर उन्हें बढ़ने में मदद करने के लिए यह हेयर मास्क बेहद अच्छा साबित होता है. इसे बनाने के लिए आपको मुट्ठीभर तुलसी के पत्ते लेने हैं और उन्हें एक चम्मच आंवला के पाउडर के साथ नारियल तेल में डालकर उबालना है. इस तेल को ठंडा करके इससे बालों की मालिश कर सकते हैं. 15 मिनट सिर पर लगाए रखने के बाद इसे धोकर हटा लें. 

Advertisement
तुलसी और नारियल का दूध 

नारियल के दूध के साथ बनने वाले तुलसी के इस हेयर मास्क (Tulsi Hair Mask) को बनाने के लिए आधा चम्मच पिसे तुलसी के पत्ते लें और एक कटोरी नारियल दूध में मिला लें. इन दोनों को साथ में उबाल लें और फिर ठंडा करने के बाद बालों पर लगाएं. इसे 20 से 25 मिनट बालों पर लगाए रखने के बाद सिर धो लें. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Indore Fire News | Bharat Ki Baat Batata Hoon: कार चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट, 8 की मौत
Topics mentioned in this article