High Blood Pressure Diet: आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन चुकी है. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह हार्ट डिजीज और किडनी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है. अच्छी बात यह है कि आप कुछ खास चीजों को अपनी डेली डाइट में शामिल कर भी बीपी को कंट्रोल रख सकते हैं. फेमस सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रयान फर्नांडो ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बीपी को कंट्रोल करने के लिए 3 ऐसे ही सुपरफूड के बारे में बताया है. पोषण विशेषज्ञ का कहना है कि अगर इन 3 चीजों को अपनी डेली डाइट में शामिल कर लिया जाए, तो बीपी नेचुरल तरीके से कंट्रोल रहने लगता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. तो चलिए जानते हैं ये 3 सुपरफूड कौनसे हैं और कैसे इन्हें खाने से बीपी कंट्रोल हो जाता है.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
हाई बीपी से पीड़ित रोज खाएं ये 3 चीजें
नंबर 1- अनार (Pomegranate For High Blood Pressure)लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अनार का. रयान फर्नांडो बताते हैं कि रोज अनार खाने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों कंट्रोल रहते हैं. अनार में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम और पॉलीफेनॉल पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखते हैं.
नंबर 2- ग्रीन टी (Green Tea For High Blood Pressure)न्यूट्रिशनिस्ट बताते हैं, ग्रीन टी में EGCG नाम का कैटेचिन होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. दरअसल, EGCG बॉडी में नाइट्रिक ऑक्साइड के लेवल को बढ़ा देते हैं, जिससे रक्त नलिकाएं फैलती हैं और रक्त प्रवाह बेहतर होता है. ऐसे में ग्रीन टी का सेवन ब्लड प्रेशर को नेचुरल तरीके से कम करने में मदद कर सकता है.
नंबर 3- एक्स्ट्रा वर्जिन कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल (Extra Virgin Cold Pressed Coconut Oil For High Blood Pressure)कोकोनट ऑयल में लॉरिक एसिड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारता है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है. ऐसे में आप इसे कुकिंग ऑयल की तरह इस्तेमाल कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रख सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं