Cholesterol Remedy: आज की तेज-तर्रार जिंदगी में स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. इन्हीं में से एक है खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ने की समस्या. लोगों का लाइफस्टाइल बिगड़ रहा है, लोग बाहर का अनहेल्दी खाना ज्यादा खाने लगे हैं, जिसके चलते बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है. वहीं, अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो ये हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्या पैदा कर सकता है. नसों में जमता बैड कोलेस्ट्रॉल समय के साथ हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और हार्ट फेलियर का कारण बन सकता है. हालांकि, एक राहत की बात यह है कि आप दवाओं से अलग कुछ नेचुरल तरीके अपनाकर भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. यहां हम आपको एक ऐसा ही नेचुरल तरीका बता रहे हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
क्या है ये खास तरीका?
इस तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया है. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बताते हैं, 'आपकी रसोई में 5 ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने और धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल की सफाई में मदद कर सकती हैं. ये पांच चीजें हैं, लहसुन, अदरक, नींबू, शहद और सेब का सिरका. आइए जानते हैं इन चीजों को खाने का सही तरीका-
कैसे करें सेवन?
- सबसे पहले लहसुन की 10 कलियां और एक इंच अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें.
- इसमें 1 कप नींबू का रस, 1 कप सेब का सिरका और 1 कप शहद मिलाएं.
- इस मिश्रण को एक कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रखें.
- डॉक्टर हर सुबह खाली पेट एक चम्मच इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ लेने की सलाह देते हैं.
लहसुन
लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.
अदरकअदरक एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसमें जिंजरोल नामक एक यौगिक होता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है.
नींबूनींबू में मौजूद विटामिन C और साइट्रिक एसिड रक्त को साफ करने और धमनियों को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं.
शहदशहद भी एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है.
सेब का सिरकाइन सब से अलग कुछ शोध के नतीजे बताते हैं कि सेब का सिरका फैट को तोड़ने की क्षमता रखता है, जिससे धमनियों में अवरोध नहीं बनता है.
इस तरह इस नेचुर रेमेडी से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं