हेल्दी फूड के नाम पर बाजार में बेची जा रही ये 5 चीजें, आपकी सेहत के लिए कितनी हेल्दी?

Unhealthy Healthy Foods: आज के समय में मार्केट में मिलने वाली हर चीज में मिलावट देखी जा रही है. अगर आप भी हेल्दी बताकर बेची जाने वाली चीजों का सेवन करते हैं, तो आज से ही बंद कर दें. क्योंकि ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इस आर्टिकल में जानें कौन सी चीजें खाने से बचें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Unhealthy Healthy Foods: मार्केट में मिलने वाली खाने की चीजें सेहत के लिए कितनी हानिकारक.

आज की लाइफस्टाइल ऐसी है कि खुद के लिए ताजा और संतुलित आहार बना पाना भी मुश्किल है, और यही कारण है कि लोग घर की तुलना में बाहर के खाने पर बहुत ज्यादा निर्भर हो गए हैं. बाजार में हेल्दी बताकर कई खाने के उत्पाद बेचे जाते हैं, जिनमें नकली फ्लेवर और चीनी न होने का दावा किया जाता है, लेकिन यह सिर्फ हमारी गलतफहमी है. बाजार में मिलने वाले कथित हेल्दी फूड सेहत के लिए अच्छे हो, यह जरूरी नहीं. आज हम उन 'हेल्दी' फूड्स के बारे में जानेंगे, जो हमारी सेहत को खराब कर रहे हैं.

मार्केट के कौन से फूड हमारी सेहत के लिए हानिकारक हैं- (Which foods from the market are harmful for our health)

1. फ्रूट जूस- 

पहले नंबर पर है फ्रूट जूस. यहां डिब्बाबंद और फलों की दुकान पर मिलने वाले दोनों तरह के जूस की बात हो रही है. डिब्बाबंद जूस को हेल्दी बताकर बेचा जाता है, लेकिन उसमें कलर और चीनी भी मिली होती है. वहीं दुकान पर मिलने वाले जूस में फाइबर नहीं होता है.

2. ओट्स- 

दूसरे नंबर पर है तुरंत बन जाने वाले ओट्स. इंस्टेंट ओट्स को भी काफी ज्यादा प्रोसेस किया जाता है, जिसमें चीनी और कलर दोनों मिला होता है. इसमें भरपूर मात्रा में फ्लेवर भी मिलाया जाता है. कोशिश करें कि स्टील-कट ओट्स का सेवन करें क्योंकि ये पौष्टिकता से भरे होते हैं.

3. ब्राउन ब्रेड- 

तीसरे नंबर पर है ब्राउन ब्रेड. बाजारों में ब्राउन ब्रेड को आटा या मल्टीग्रेन बताकर बेचा जाता है, लेकिन यह झूठ है. इसमें आटे का इस्तेमाल बहुत ही कम होता है और अधिकतर भाग मैदा से ही बना होता है. ऐसे में किसी भी तरह के ब्राउन ब्रेड के सेवन से बचें.

Advertisement

4. दही और लस्सी- 

चौथे नंबर पर है फ्लेवर्ड दही या लस्सी. बाजारों में पैक्ड फ्लेवर्ड दही या लस्सी आसानी से मिल जाती है, जिसे हम बिना किसी हिचक के पी लेते हैं क्योंकि, है तो लस्सी ही! लेकिन फ्लेवर्ड दही या लस्सी में कई तरह के फ्लेवर और केमिकल मिलाए जाते हैं और इसमें शुगर भी अधिक मात्रा में होता है.

5. शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स-

पांचवें नंबर पर हैं शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स. आज के समय में सभी चीनी से परहेज तो करना चाहते हैं लेकिन मीठा खाना छोड़ नहीं पाते और शुगर-फ्री के नाम पर कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन शुगर-फ्री जैसी कोई चीज नहीं होती है. हमारा शरीर प्राकृतिक गुड़ और शहर को भी शुगर की तरह ही लेता है और पैक्ड प्रोडक्ट्स में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका लंबा इस्तेमाल शरीर को बीमार कर सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Whey प्रोटीन का तेजी से बढ़ रहा चलन, लेकिन किचन में मौजूद ये चार चीजें देंगी सस्ता और बेहतर मसल पावर

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

Featured Video Of The Day
Hormuz पर और गहरी खाई?... ईरान के खिलाफ 22 लेयर वाला चक्रव्यूह! 24 घंटे में कुछ बड़ा होने वाला है?