बुलेट की स्पीड से बढ़ेगी बालों की लंबाई, बस इन 3 सीड्स का ऐसे करें इस्तेमाल

Hair Growth Naturally: अगर आपको भी लंबे, घने बाल पसंद हैं और बिना केमिकल प्राकृतिक तरीके से बाल बढ़ाना चाहते हैं, तो इन सीड्स का ऐसे करें इस्तेमाल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Naturally Hair Growth: तेजी से बालों की लंबाई बढ़ाने का आसान उपाय.

Hair Growth And Thickness: बाल हमारी सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं. मर्द हो या औरत हर किसी की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम हमारे बाल करते हैं. लेकिन आज के समय में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जा रही हैं. इसकी एक वजह खराब लाइफस्टाइल और केमिकल वाले प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल भी है. अगर आप भी अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे सीड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन न से  सिर्फ शरीर को हेल्दी रखने बल्कि, बालों की ग्रोथ में भी मदद मिल सकती है.

अलसी, चिया, कद्दू के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो न केवल बालों के पोर्श को पोषण देते हैं बल्कि, स्कैल्प को भी हेल्दी रखते हैं. ये ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं और सूजन को कम करते हैं, जिससे बाल लंबे और घने बनते हैं.

बालों की ग्रोथ में मददगार हैं ये सीड्स- (These 3 Seeds That Naturally Boost Hair Growth)

1. कद्दू के बीज- (Pumpkin Seeds)

कद्दू की सब्जी ही नहीं इसके बीज भी पोषण से भरपूर हैं. कद्दू के बीज पोषक तत्वों का भंडार हैं, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी हैं. इनमें जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और प्रोटीन मौजूद होता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए अच्छे माने जाते हैं. इन्हें आप रोस्ट करके, सूप, सलाद में डालकर खा सकते हैं. 

2. अलसी के बीज- (Flaxseeds)

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो बालों के रोमों को पोषण देने हैं. इनमें लिग्नन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे बालों की ग्रोथ के लिए अच्छे माने जाते हैं. अलसी के बीज को डाइट में शामिल कर बालों की लंबाई बढ़ा सकते हैं. इन्हें स्मूदी, सलाद में डालकर खा सकते हैं.

3. चिया सीड्स- (Chia Seeds)

चिया सीड्स का नाम सुनते ही सबसे पहला ख्याल वजन घटाने का आता है. क्योंकि इसे वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार हैं. इन्हें स्मूदी या दही में मिलाकर खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- झड़ते बालों से हैं परेशान? ये आयुर्वेदिक हेयर टॉनिक वरदान से कम नहीं, जानें कैसे करना है तैयार  

Advertisement

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

Featured Video Of The Day
Manipur में देर रात फिर भड़की हिंसा..प्रदर्शन आगजनी और बवाल, वजह क्या ? | Breaking News