Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 हमारी बॉडी के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. ये शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं यानी रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) को बनाने, दिमागी कामकाज को बेहतर करने और डीएनए पर प्रभाव डालने में मदद करता है. ऐसे में बॉडी में इस खास विटामिन का बने रहना बेहद जरूरी है. हालांकि, आज के समय में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान की आदतों के चलते अधिकतर लोग विटामिन B12 की कमी से जूझ रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 65 करोड़ से अधिक लोगों में विटामिन B12 की कमी है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है.
गौरतलब है कि आमतौर पर लोग विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए दवाइयों या सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन योगगुरु स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) ने एक आसान और प्राकृतिक उपाय बताया है, जिसकी मदद से आप नेचुरल तरीके से भी इस समस्या को दूर कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोजाना हो जाती है गैस या एसिडिटी, तो न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया घी में 2 मसाले मिलाकर बना लें शॉट्स
विटामिन B12 की कमी दूर करने के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव का नुस्खा (Swami Ramdev Remedy For Vitamin B12)
स्वामी रामदेव अक्सर सोशल मीडिया पर सेहत से जुड़े कई नुस्खे और टिप्स शेयर करते नजर आ जाते हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने विटामिन बी12 की कमी को दूर करने का एक ऐसा ही नुस्खा बताया है. वीडियो में योगगुरु बताते हैं, ‘आज के समय में विटामिन B12 की कमी की समस्या बहुत आम हो गई है. इस कमी को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह की महंगी-महंगी दवाएं उपलब्ध हैं. हालांकि, अगर आप शरीर में नेचुरल तरीके से विटामिन B12 को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए अलसी के बीजों (Flax Seeds) को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.'
इस तरह खाएं अलसी के बीज (Flax Seeds for Vitamin B12)- स्वामी रामदेव के मुताबिक, विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप अलसी के बीजों को हल्का भूनकर, इनमें चुटकीभर नमक मिलाकर खा सकते हैं. इस तरह खाने पर इनका स्वाद भी बढ़ जाता है, साथ ही आपकी सेहत को भी फायदा मिलता है.
- वहीं, जिन लोगों की पित्त प्रकृती होती है, उन्हें अलसी के बीजों को दही या छाछ में मिलाकर या पानी में भिगोकर खाना चाहिए.
स्वामी रामदेव बताते हैं, अलसी के बीज गर्म होते हैं, ऐसे में इनका एक साथ ज्यादा सेवन करने से बचें. इससे अलग आप दिन में दो समय एक-एक चम्मच अलसी के बीज खा सकते हैं. इसके लिए आप चाहें तो इन बीजों का पाउडर बनाकर पानी के साथ भी सेवन कर सकते हैं.
कैसे पहुंचाता हैं फायदा?स्वामी रामदेव से अलग कुछ अन्य हेल्थ रिपोर्ट्स के नतीजे भी अलसी के बीजों को विटामिन बी 12 की कमी में फायदेमंद बताते हैं. इन बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो विटामिन B12 के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करते हैं. ऐसे में आप विटामिन बी12 के अन्य सोर्स के साथ इन बीजों को भी अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं