Stomach Health: खानपान अगर सही ना हो या फिर खानपान की आदतें सही ना हों तो पेट से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. इन दिक्कतों में गैस, एसिडिटी (Acidity), पेट में जलन, सीने में जलन, अपच और कब्ज की दिक्कत शामिल है. ऐसा खानपान में पोषक तत्वों की कमी के चलते भी हो सकता है और साथ ही कुछ सड़ा-गला खाने या ज्यादा मसालेदार खाने पर भी. ऐसे में आप पेट की दिक्कतों से अक्सर ही परेशान रहते हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट आइना सिंघल के बताए ये घी और हींग शॉट्स ट्राई कर सकते हैं. इन हेल्दी शॉट्स (Healthy Shots) को बनाना बेहद आसान है और इनसे पेट की दिक्कतें कोसों दूर भी रहती हैं. घी में बस 2 मसाले डालने से ही ये गट शॉट्स तैयार हो जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पेट की सेहत के लिए हींग और घी के शॉट्स | Hing Ghee Shots For Gut Health
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि अगर आपको रोजाना पेट में गैस और एसिडिटी की दिक्कत होती है तो ये हेल्दी शॉट्स आपके लिए ही हैं. इन शॉट्स को बनाने के लिए आपको घी, हींग और काला नमक की जरूरत होगी. एक चौथाई चम्मच हींग (Hing) लें और इसमें एक चम्मच देसी घी डाल लें. इस मिश्रण में आधा कप गर्म पानी और चुटकीभर काला नमक मिला लें.
हींग के आयुर्वेदिक गुण गैस को तुरंत कम करने का काम करते हैं. वहीं, घी लुब्रिकेंट का काम करता है. अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके पी लें.
इन हेल्दी गट शॉट्स को पीने का सही समय सुबह का है. सुबह के समय खाली पेट इस नुस्खे का सेवन किया जाए तो इससे पाचन बूस्ट होता है, ब्लोटिंग कम होती है और इंफ्लेमेशन कम होने में असर दिखता है.
किसी भी मील से पहले भी इस शॉट्स को लिया जा सकता है. इससे डाइजेस्टिव एंजाइम्स स्टिम्यूलेट होते हैं और एसिडिटी नहीं होती हैं.
किसे नहीं पीना चाहिए हींग और घी शॉट्स
- प्रेग्नेंट महिलाओं को हींग और घी से बने इन शॉट्स का सेवन नहीं करना चाहिए.
- जिन लोगों को अलसर की दिक्कत हो वे इन शॉट्स का सेवन ना करें. इससे स्थिति और बिगड़ सकती है.
- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम है उन्हें इसके सेवन से परहेज के लिए कहा जाता है क्योंकि हींग ब्लड प्रेशर को और ज्यादा कम कर सकती है.
- जिन लोगों को दूध या दुग्ध पदार्थों से एलर्जी है वे इसका सेवन ना करें. घी (Ghee) दिक्कत को ट्रिगर कर सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं