Celebrity Hair Care: एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shurti Haasan) के बाल बेहद खूबसूरत हैं. श्रुति के बाल देखने में हेल्दी भी नजर आते हैं. इन लंबे, घने और काले दिखने वाले बालों के पीछे छिपा है एक ऐसा तेल जिसे श्रुति हर हेयर वॉश से पहले जरूर लगाती हैं. इस एक तेल को श्रुति बालों पर लगाने के बाद ही शैंपू से सिर साफ करती हैं. यह हेल्दी बालों की ही बदौलत है कि श्रुति अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करने से भी नहीं घबराती हैं. कभी वे बॉब कट करवाती हैं तो कभी बैंग्स कैरी करती हैं. ऐसे में आप भी जानिए श्रुति के इन खूबसूरत बालों का राज कौनसा तेल (Hair Oil) है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
श्रुति हासन बालों में लगाती हैं यह तेल | Shruti Haasan Applies This Oil On Hair
यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर रणबीर अलाहबादिया के शो पर पहुंची श्रुति हासन ने बताया कि वे बालों पर तिल का तेल (Sesame Oil) लगाती हैं. श्रुति का कहना है कि इस तेल ने उनके बालों पर जादू की तरह असर दिखाया है. शूटिंग से एक रात पहले या जब भी श्रुति बालों को शैंपू करती हैं उससे पहले तिल के तेल को बालों पर लगाती हैं. श्रुति तिल के तेल को बादाम के तेल या फिर नारियल तेल के साथ मिलाती हैं. दोनों में से जिस भी तेल का श्रुति इस्तेमाल करना चाहती हैं उसे लेकर वे उसमें तिल का तेल मिला लेती हैं और फिर मिक्स करके बालों पर लगाती हैं.
बालों पर तिल का तेल लगाने के फायदे- तिल के तेल में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं. इस तेल को सिर पर लगाने पर पतले बाल (Thin Hair) मोटे हो सकते हैं.
- तिल का तेल बालों का झड़ना (Hair Fall) कम कर सकता है. इस तेल से स्कैल्प को विटामिन बी1, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, मैंग्नीज और जिंक भी मिलता है.
- यह तेल स्कैल्प की इंफ्लेमेशन को कम करता है. सिर पर होने वाली खुजली से छुटकारा दिलाने में तिल का तेल असरदार है.
- इस तेल से स्कैल्प को एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी मिलते हैं. ऐसे में तिल के तेल से डैंड्रफ की दिक्कत दूर हो जाती हैं.
- इस तेल को बालों पर लगाया जाए तो बालों को मजबूती मिलती है और बालों को चमक मिलती है जिससे बाल खूबसूरत नजर आते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं