Skin Care: सभी चाहते हैं कि त्वचा निखरी और बेदाग नजर आए पर पार्लर के चक्कर काटने और महंगे ट्रीटमेंट्स लेने से जेब पर भारी मार पड़ जाती है. लेकिन, किसने कहा कि आप घर पर ही स्किन को नहीं निखार सकती हैं? एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा (Roshni Chopra) भी चेहरा निखारने के लिए घर पर बेसन से फेस पैक तैयार करती हैं. बेसन का यह फेस पैक त्वचा को निखारने और बेदाग बनाने में बेहद असरदार होता है. यह फेस पैक स्किन पर जमी गंदगी की परत को छुड़ाता है, डेड स्किन सेल्स को हटाता है और त्वचा को गोल्डन ग्लो (Golden Glow) देने में मदद करता है. इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान भी है और इसका असर भी कमाल का नजर आता है. यहां जानिए रोशनी चोपड़ा किस तरह तैयार करती हैं यह गोल्डन फेस पैक.
Mrunal Thakur के खूबसूरत बालों का राज है यह एक तेल, बचपन से इस हेयर ऑयल का कर रही हैं इस्तेमाल
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गोल्ड ग्लो के लिए फेस पैक | Face Packs For Golden Glow
रोशनी चोपड़ा ने बताया कि इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन (Besan), एक चम्मच नारियल तेल और चुटकी भर हल्दी की जरूरत होगी. इस पैक में जरूरत के अनुसार दूध डाल दें ताकि इसकी कंसिस्टेंसी बेहतर हो जाए. 2 से 3 चम्मच दूध भी फेस पैक बनाने के लिए काफी होगा. अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धोकर हटा लें. चेहरा ऐसा निखर जाएगा जैसे आपने कोई पार्लर से फेशियल करवाया हो या कोई महंगा ट्रीटमेंट कराया हो.
हेल्दी स्किन और बालों के लिए रोशनी के टिप्स
रोशनी चोपड़ा अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए और बालों की सेहत अच्छी रखने के लिए इन 3 आदतों को अपनाती हैं.
- रोशनी कोशिश करती हैं कि वे रोजाना 8 घंटे की चैन की नींद लें. नींद रात में बीच-बीच में ना टूट जाए इसका वे ख्याल रखती हैं.
- रोशनी रोजाना कैलिफॉर्निया आल्मंड यानी बादाम खाती हैं. ये बादाम रोजाना खाने पर स्किन को सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणों से बचाव मिलता है, इससे स्किन डैमेज से बचती है और स्किन का टेक्सचर भी बेहतर होता है.
- तनाव त्वचा और बालों को प्रभावित करता है. ऐसे में रोशनी की कोशिश रहती है कि वे तनाव से दूर रहें. इसके लिए वे रोजाना मेडिटेशन करती हैं, जर्नल लिखती हैं और प्राणायाम करती हैं.
बेसन को चेहरे पर लगाने के और भी हैं तरीके
- गोल्डन ग्लो के लिए बेसन को चेहरे पर अलग-अलग तरह से लगाया जा सकता है. बेसन में दही डालकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है. यह पैक स्किन को एक्सफोलिएटिंग गुण भी देता है.
- चेहरे पर बेसन को हल्दी (Turmeric) और नींबू का रस मिलाकर भी लगाया जा सकता है. इससे स्किन को ब्राइटनिंग गुण भी मिलते हैं.
- पिंपल्स कम करने के लिए बेसन और खीरे के रस को चेहरे पर लगा सकते हैं.
- बेसन और शहद को भी साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
- बेसन में गुलाबजल मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाने पर चेहरे पर निखार आ जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं