Celebrity Beauty Secrets: आजकल बाजार में तरह-तरह के तेल बिकने लगे हैं जो दावा करते हैं कि बालों को घुटनों या पैरों तक लंबा कर देंगे. ये तेल कृत्रिम रंग, सुगंध और केमिकल्स से भरे हुए होते हैं. ऐसे में इन महंगे और बेअसर साबित होने वाले तेलों के बजाय सादे और प्राकृतिक तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी एक ऐसे ही तेल को सिर पर लगाती हैं. यह तेल बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करता है और बालों की सेहत भी अच्छी रखता है. यह तेल है बादाम का तेल. सिर पर बादाम का तेल (Almond Oil) सही तरह से लगाया जाए तो बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है और इसीलिए मृणाल ठाकुर भी इस तेल को सालों से अपने बालों पर लगाती आ रही हैं. यहां जानिए मृणाल की तरह ही बादाम का तेल सिर पर लगाने से बालों को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मृणाल ठाकुल बाल बढ़ाने के लिए लगाती हैं बादाम का तेल | Mrunal Thakur Applies Almond Oil For Hair Growth
बादाम का तेल त्वचा और बालों के लिए कमाल का साबित होता है. इस तेल में विटामिन ई, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो फ्री रेडिल्स से होने वाले नुकसान से स्किन को बचाने में कारगर है. बादाम के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं. ऐसे में इस तेल को सिर पर लगाने से बालों को अनेक फायदे मिलते हैं.
- बादाम का तेल लगाने पर बाल बढ़ने लगते हैं. यह तेल हेयर ग्रोथ में सहायक होता है.
- बादाम के तेल से स्कैल्प पर हाइड्रेशन बनी रहती है. इस तेल से बाल रूखे-सूखे नहीं होते हैं.
- सिर पर डैंड्रफ जमा हो और खुजलाहट की दिक्कत हो तब भी बादाम का तेल सिर पर लगाया जा सकता है. यह तेल स्कैल्प की इन दिक्कतों से निजात दिलाता है.
- बादाम के तेल से बालों का असमय टूटना रुकता है. इस तेल से हेयर डैमेज कम होता है.
- बेजान बालों में चमक लाने के लिए भी बादाम का तेल सिर पर लगाया जा सकता है.
- आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर इस तेल से स्कैल्प की मसाज की जाए तो नींद भी अच्छी आती है.
बादाम के तेल को हल्का गर्म करके सिर पर लगाया जा सकता है. इस तेल से सिर की मालिश करें और बालों पर इसे एक से डेढ़ घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बालों को बढ़ने में मदद मिलती है.
इन तेलों से भी लंबे होते हैं बाल- बालों को बढ़ाने में नारियल तेल (Coconut Oil) का भी अच्छा असर दिखता है. स्कैल्प नारियल तेल को एब्जॉर्ब कर लेती है और बाल बढ़ने लगते हैं.
- रोजमेरी ऑयल भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद है. रोजमेरी ऑयल से हेयर ग्रोथ तेजी से होती है.
- लंबे बालों के लिए सिर पर आर्गन ऑयल भी लगाया जा सकता है. आर्गन ऑयल फैटी एसिड्स से भरपूर होता है और बालों के टूटने को रोकता है.
- सिर पर ऑलिव ऑयल भी लगाया जा सकता है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ऑलिव ऑयल बालों को मजबूत बनाता है.
- कैस्टर ऑयल भी बालों पर लगाया जा सकता है. इससे स्कैल्प की अच्छी सफाई होती है और यह तेल हेयर ग्रोथ प्रोमोट करने का काम करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं