Skin Care: 15 से 30 ईसा पूर्व तक मिस्त्र की अंतिम सक्रिय शासक थीं क्लियोपेट्रा VII. रानी क्लियोपेट्रा (Queen Cleaopatra) मिस्र की सबसे सुंदर रानियों में एक थीं और उनकी खूबसूरती ऐसी थी कि आज भी लोग जब विश्व की सबसे सुंदर स्त्रियों की बात करते हैं तो क्लियोपेट्रा का नाम लेते हैं. क्लियोपेट्रा (Cleopatra) की खूबसूरती की चर्चा दूर देश तक हुआ करती थी. बताया जाता है कि क्लियोपेट्रा अपनी स्किन को सुधारने के लिए इस एक सफेद चीज को लगाया करती थीं या कहें इस चीज से नहाती थीं. इसी बारे में बता रही है डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शेट्टी. त्वचा की सेहत बनाए रखने और त्वचा निखारने के लिए आप भी मिस्त्र की रानी का यह स्किन केयर सीक्रेट आजमा सकती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिस्त्र की रानी क्लियोपेट्रा का ब्यूटी सीक्रेट | Queen Of Egypt Cleopatra's Beauty Secret
डॉ. शेट्टी ने बताया कि क्लियोपेट्रा दूध से नहाया करती थीं. क्लियोपेट्रा की खूबसूरत स्किन का राज था दूध. वैसे तो क्लियोपेट्रा गधे के दूध (Donkey Milk) से नहाया करती थीं, लेकिन गाय या भैंस का दूध भी इस्तेमाल किया जा सकता है. दूध में वॉटर, फैट और प्रोटीन होते हैं जो स्किन को नरिश करते हैं, हाइड्रेट करते हैं और त्वचा को मुलायम बनाते हैं. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करने में मददगार हैं और साथ ही स्किन की कसावट को बढ़ाते हैं. डॉ. शेट्टी कहती हैं कि दूध स्किन को अंदरूनी और बाहरी दोनों रूपों में फायदा देता है.
दूध में पेप्टाइड्स, माइक्रो एंट्रीज एलिमेंट्स भी होते हैं जो स्किन को ब्राइट करते हैं. दूध को आप टोनर की तरह चेहरे पर लगा सकते हैं या इससे फेस पैक्स भी बनाए जा सकते हैं.
टोनर की तरह कैसे लगाते हैं दूध
चेहरे पर दूध को टोनर की तरह लगाना बेहद आसान है. कच्चे दूध को कटोरी में निकालें और इसमें रूई डुबो लें. इस दूध को अब पूरे चेहरे पर मलें. चेहरे से डेड स्किन सेल्स निकलने लगेंगी. इसके बाद चेहरा साफ पानी से धोकर साफ किया जा सकता है.
ऐसे बना सकते हैं फेस पैक- दूध के अलग-अलग फेस पैक्स (Milk Face Packs) बनाए जा सकते हैं. बेसन, दूध और हल्दी को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें. इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं.
- दूध और चंदन को मिलाकर भी फेस पैक बनाया जा सकता है. इस फेस पैक से स्किन निखर जाती है और चेहरे की अशुद्धियां कम होती हैं. 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद इस फेस पैक को धोकर छुड़ाएं. हफ्ते में एक बार यह फेस पैक चेहरे पर लगाया जा सकता है.
- दूध और एलोवेरा जैल को साथ मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे स्किन को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं और चेहरे को सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं