Propose Day 2026 Celebration: वैलेंटाइन वीक की शुरूआत 7 फरवरी से होती है. पहले दिन, रोज डे मनाया जाता है फिर इसके अगले दिन प्रपोज डे मनाया जाता है. इस दिन को प्यार करने वाले के लिए सबसे खास दिन माना जाता है. प्रपोज डे अपने साथ एक अलग-सी Excitement लेकर आता है. क्योंकि इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को अपने दिल की बात कहते हैं. अगर आप फिर लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे, तो ऐसे करें इस दिन को सेलिब्रेट.
प्रपोज डे का इतिहास- (Propose Day 2026 History)
प्रपोज डे का इतिहास वैलेंटाइन वीक (valentine week) से जुड़ा है, जिसकी शुरुआत प्यार और रिश्तों को सेलिब्रेट करने के उद्देश्य से की गई थी. यूरोप और अमेरिका में 18वीं और 19वीं शताब्दी के दौरान शादी के लिए औपचारिक रूप से प्रपोज करने की परंपरा शुरू हुई. उस दौर में पुरुष अंगूठी के साथ अपने प्यार का इजहार करते थे. समय के साथ यह परंपरा लोकप्रिय होती चली गई और 20वीं शताब्दी के अंत तक वैलेंटाइन वीक (valentine week 2026) के अलग-अलग दिनों को खास नाम दिए जाने लगे. भारत में भी पिछले कुछ सालों में इस प्रचलन को खूब फॉलो किया जा रहा है फिर चाहे वो शादी का टाइम हो या वैलेंटाइन.
कैसे करें इस दिन को सेलिब्रेट- (How to celebrate this day)
प्रपोज डे को आप अपनी तरह से इसे खास बना सकते हैं. अगर आप आज के दिन किसी को पहली बार प्रपोज करने वाले हैं, तो उसके लिए आपको खास तैयारी करनी पड़ेगी. लेकिन अगर आप अपने पति, पत्नी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो सिंपल और खास बना सकते हैं.
- कॉफी पर लेकर जा सकते हैं.
- डिनर पर लेकर जा सकते हैं.
- गिफ्ट के साथ इस दिन को खास बना सकते हैं.
- घर के अंदर खास तैयारी डेकोरेशन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Happy Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर दिल का हाल बयां करने के लिए पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक संदेश
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात