kitchen Hacks: गर्मियां बढ़ती जाती हैं तो लोग देसी नुस्खे आजमाने लगते हैं. ऐसे में चाहे घर में फ्रिज हो या ना हो लोग मटके में पानी भरकर जरूर रखते हैं. मटके का पानी (Matka Water) बहुत से लोगों को फ्रिज में ठंडे हुए पानी से ज्यादा अच्छा लगता है. इसमें पानी भरकर रखना आसान है और इसी मेंटेनेंस भी ज्यादा मुश्किल नहीं होती है. ऐसे में अगर आपके घर में भी मटका है तो उसकी अच्छी तरह से सफाई करके उसमें पानी भरकर रखा जा सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि आप मटके को इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छे से साफ कर लें और उसके बाद ही उसमें पानी भरें. यहां ऐसे हैक्स दिए जा रहे हैं जिनसे मटके की सफाई करने और मटके में पानी भरने से मटके का पानी फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा हो जाता है. इन हैक्स को आजमाना बाएं हाथ का खेल है.
Jaya Bachchan और बेटी Shweta रसोई की इस एक चीज से करती हैं बॉडी स्क्रब, त्वचा निखर उठती है
कैसे करें पुराने मटके की सफाई | How To Clean Old Matka
मटके को साफ करने के लिए सबसे पहले 24 घंटे पानी में भिगोकर रखना है. इसके लिए मटके को किसी पानी भरी बाल्टी में डालकर भिगोकर रखें. इसके बाद आपको एक मिश्रण तैयार करना है जिसमें आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda), 2चम्मच विनेगर और 2 चम्मच नमक (Salt) लेना है. अब मटके पर इस पेस्ट को अच्छे से मलकर लगाएं और फिर जूना लेकर मटके की अच्छे से सफाई कर लें. इंस्टाग्राम पर स्टॉप एन पेंट नाम के अकाउंट से इस हैक को शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि मटके के अंदर नमक डालकर उसकी सफाई करें लेकिन मटके में हाथ ना डालें. मटके में हाथ डालने पर पानी अच्छे से ठंडा नहीं होता है. सॉल्ट वॉटर से मटके को धोने के बाद उसे साफ पानी से धोकर साफ कर लें. अब मटके के अंदर पानी भरकर रखा जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घड़े की कूलिंग बढ़ाने के लिए इस हैक को आजमाया जा सकता है. इसके लिए एक प्लेट लें और उसमें रेत डालें और फिर पानी डालकर उसको गीला कर लें. इस प्लेट को स्टैंड पर रखें और इसके ऊपर फिर मटका रख दें. अब मटके में पानी भरने के बाद मटके में तांबे या सिल्वर का कोई सिक्का रख दें और मटके को किसी गीले कपड़े से ढक दें. थोड़ी देर बाद जब पानी निकालेंगे तो मटके का पानी बेहद ठंडा हो जाएगा.
फ्रिज से ज्यादा ठंडा कैसे होगा मटके का पानी
मटके का पानी फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा रहे इसके लिए समय-समय पर उसकी अच्छे से सफाई करते रहें. मटके के बाहरी सर्फेस पर बेकिंग सोडा मलकर साफ करने पर मटके के छिद्र खुल जाते हैं जिससे मटके का पानी चिल्ड (Chilled water in matka) होने लगता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं