Pre-Holi Skin Care Tips: हिंदू धर्म में होली का खास महत्व है. क्योंकि ये सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि, प्रेम, स्नेह अपनेपन का भी पर्व है. बाजारों में रंग सज चुके हैं और घरों में पकवानों की खुशबू आनी शुरू हो गई है. होली खेलना भला किसे पसंद नहीं है लेकिन, आज के समय में केमिकल वाले रंगों के डर से कई बार हम इसे खेलने से बचते हैं. क्योंकि रंगों के इस्तेमाल से सबसे ज्यादा नुकसान हमारी स्किन को होता है. अगर आप भी होली खेलने के साथ अपनी स्किन हो हेल्दी रखना चाहते हैं, तो अपनाएं ये टिप्स.
होली स्किन केयर टिप्स- (Pre-Holi Skin Care)
1. मॉइस्चराइजर-
मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल तो हम सभी करते हैं, लेकिन होली के कलर से स्किन को बचाने के लिए आज से ही रात को सोने से पहले एक अच्छा गाढ़ा मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम लगाना शुरू करें. क्योंकि आपकी स्किन जितनी नरम और नमी से भरपूर होगी, होली के बाद रंग उतारना उतना ही आसान होगा.
2. हाइड्रेशन-
स्किन को अंदर से हेल्दी रखने के लिए पानी का सेवन बेहद जरूरी है. आज से ही दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना शुरू करें. ताकि बॉडी हाइड्रेटेड रहे और रंगों में मौजूद केमिकल स्किन के अंदर तक न पहुंच पाएं.
3. फेशियल और ब्लीच-
आज से ही किसी भी तरह का फेशियल, क्लीन-अप या ब्लीच न करवाएं. ये ट्रीटमेंट स्किन की ऊपरी सुरक्षा परत को हटा देते हैं, जिससे स्किन सेंसिटिव हो जाती है. अगर आप होली से ठीक पहले फेशियल कराएंगी, तो रंग स्किन में गहराई तक जाकर स्किन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं.
4. नेल्स केयर-
रंग सबसे ज्यादा नाखूनों और उनके आस-पास की खाल में फंसते हैं, जो हफ्तों तक नहीं निकलते. इससे बचने के लिए नाखूनों को छोटा काट लें और उन पर डार्क कलर की नेल पेंट लगा लें. नाखूनों के कोनों पर थोड़ा सा वैसलीन या सरसों का तेल लगा सकते हैं.
5. सनस्क्रीन-
धूप और रंगों से स्किन काली पड़ सकती है. इसलिए तेल लगाने के बाद एक अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन जरूर लगाएं. आप अपनी से स्किन पर सनस्क्रीन लगाना शरू कर दें.
6. बालों-
स्किन के साथ-साथ बालों का भी ख्याल रखना जरूरी है. बालों में अच्छी तरह तेल लगाकर चोटी गूंथ कर ही होली खेलें.
ये भी पढ़ें- Holi Dishes With Curd: खट्टा-मीठा खाने के हैं शौकीन, तो इस होली दही से बनाएं ये 8 स्वादिष्ट व्यंजन
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात