Parenting Tips For Studies: पढ़ाई का नाम सुनते ही दूर भागता है बच्चा? तो हर माता-पिता को अपनानी चाहिए ये टिप्स

Study Tips For Kids: अक्सर बच्चे पढ़ाई का नाम सुनते ही दूर भाग जाते हैं. ऐसे में माता-पिता को समझ नहीं आता कि वो उन्हें कैसे पढ़ाई कराएं. अगर आप भी आसान तरीके जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Study Tips For Kids: बच्चों का पढ़ाई में मन कैसे लगाएं.

Child Hates Studying: बच्चों को समझना कोई आसान काम नहीं, हर माता-पिता के लिए एक बड़ा पड़ाव तब आता है. जब बच्चे को पढ़ाई की तरफ मोड़ना होता है और वो पढ़ने का नाम लेते ही भाग जाता है. क्या आपका बच्चा भी पढ़ाई का नाम सुनते ही यही करता है, तो परेशान न हो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे का मन पढ़ाई की तरफ लगा सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन उपायों के बारे में.

बच्चों का पढ़ाई में मन कैसे लगाएं- (How to make children concentrate on studies)

1. खेल-खेल में पढ़ाई​-

बच्चों को पढ़ाई कराने के लिए उन्हें गेम खिलाए, पढ़ाई अगर बोझ लगेगी तो बच्चा कभी मन नहीं लगाएगा. पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए आप चार्ट, फ्लैश कार्ड, क्विज, स्टोरी टेलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

2. डांटे नहीं-

हर माता-पिता को एक बात समझनी चाहिए कि अगर बच्चा पढ़ नहीं रहा है, तो उसे बात-बात पर डांटे नहीं. बच्चों को पढ़ाई के लिए मजबूर करना या डांटना उनके मेंटल हेल्थ को खराब कर सकता है. बल्कि आप उनके दोस्त बनकर उन्हें समझाएं, इससे वो बेहतर समझेंगे.

3. पढ़ाने का समय-

हर समय बच्चे को आप पढ़ाई के लिए न बोले बल्कि, एक समय बनाएं जिसमें बच्चे को पढ़ाई के लिए कहें. हर बच्चे का फोकस टाइम अलग होता है. इसलिए आपको ये जानना जरूरी है. 

4. तारीफ-

बच्चों को छोटी-छोटी चीजों के लिए उनकी तारीफ करें. ताकि उनका मन इस चीज से खुश रहे. जैसे अगर बच्चा क्लास में कम नंबर लाता है या ज्यादा आप उसकी मेहनत की तारीफ करें.

5. मोबाइल का इस्तेमाल कम-

ये भी पढ़ें- Maghi Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के दिन बाल धो सकते हैं या नहीं, जानें क्या करें और क्या नहीं

Advertisement

आप अपने बच्चे को जितना हो सके मोबाइल के इस्तेमाल से दूर रखें. क्योंकि मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल उन्हें चिड़चिड़ा बना सकता है.

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

Advertisement

Featured Video Of The Day
Income Tax Slab News | इनकम टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं | Nirmala Sitharaman | Budget 2026