Healthy Tea: भारतीय घरों में सुबह की शुरूआत अक्सर ही एक कप गर्मागर्म चाय के साथ होती है. इस दूध और अदरक वाली कड़क चाय (Tea) को पीकर ही लगता है कि दिन शुरू हो गया है. लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह के समय अगर खाली पेट सबसे पहले चाय पी जाए तो इससे सेहत को एक नहीं बल्कि कई नुकसान हो सकते हैं. ऐसे में सुबह के समय चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए और खाली पेट सबसे पहले क्या खाना चाहिए इस बारे में बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी लालवानी. साक्षी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर ही सेहत से जुड़ी सलाह साझा करती रहती हैं और ऐसे ही एक वीडियो में वे चाय (Chai) से होने वाले हानिकारक प्रभावों का जिक्र कर रही हैं.
किस दिक्कत के लिए कौनसे बीज और मसाले हैं फायदेमंद यह बता रही हैं डाइटीशियन, मिल जाती है राहत
खाली पेट चाय पीने के नुकसान | Side Effects Of Drinking Tea Empty Stomach
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि सुबह अगर सबसे पहले खाली पेट चाय पी जाए तो यह जहर की तरह असर करती है. चाय के अंदर टैनिंस होते हैं जोकि एक तरह का पेनिफेनोल है और स्टमक लाइनिंग को नुकसान पहुंचाता है, साथ ही इससे पेट में एसिड प्रोडक्शन बढ़ता है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
खाली पेट चाय पीने पर हार्टबर्न यानी सीने में जलन की दिक्कत हो सकती है. इससे अपच और एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) भी हो सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि हमें लगता है कि एक कप चाय से क्या ही हो जाएगा लेकिन एक कप चाय में भी 10 से 60mg तक कैफीन होता है जो कोर्टिसोल लेवल्स को अचनाकर से बढ़ा देता है. यह स्ट्रेस हार्मोन है जिससे फ्रेश महसूस करने के बजाय एंजाइटी महसूस होने लगती है.
सुबह की शुरूआत चाय से करने के बजाय आप प्रोबायोटिक फूड्स से कर सकते हैं. इससे पाचन को फायदा मिलता है और दिनभर पाचन तंत्र सही तरह से काम कर पाता है.
नाश्ते में क्या खाएंखाली पेट चाय पीने के बजाय नाश्ता किया जा सकता है. नाश्ते में आप प्रोटीन, फाइबर और विटामिन वगैरह से भरपूर फूड्स खा सकते हैं. ओट्स, स्मूदी, पोहा, केला, दही, स्प्राउट्स, अंडे, वेजीटेबल सैंडविच, इडली, उपमा, उत्तपम, ब्रेड के साथ पीनट बटर या चीला नाश्ते के अच्छे ऑप्शंस हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं