Soaked Dry fruits health benefits : जी हां, कुछ सूखे मेवों को भिगोने के बाद उनके पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ सकता है और वे शरीर के लिए और भी अधिक फायदेमंद हो सकते हैं. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने की सलाह देते आ रहे हैं. वैसे तो सभी सूखे मेवों को भिगोने के बाद खाना हेल्दी होता है, लेकिन हम यहां खासतौर से उन 3 सूखे मेवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बिना भिगोए गलती से नहीं खाना चाहिए....
Walking benefits : 1 घंटे की वॉक करके आप 1 महीने में कितना वजन कर सकते हैं कम, जानिए यहां
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
3 सूखे मेवे जिन्हें भिगोने के बाद बढ़ जाती है पौष्टिकता
पहला मेवा - बादामबादाम को अगर आप भिगोकर खाते हैं,तो फिर इसकी पौष्टिकता बढ़ जाती है. इससे विटामिन ई (E) और मैग्नीशियम की मात्रा शरीर में ज्यादा आसानी से बायोएवलेबल हो जाती है. वहीं, इस तरीके से खाने से एंटीऑक्सीडेंट्स का असर बेहतर होता है.
दूसरा मेवा - किशमिशभिगोने के बाद पौष्टिकता किशमिश की भी बढ़ जाती है. इसे सोक्ड खाने से फाइबर और विटामिन बी (B) की मात्रा ज्यादा प्रभावशाली हो सकती है. यह हाइड्रेटेड होती है, जिससे पाचन में मदद मिलती है. वहीं, इसमें मौजूद आयरन की मात्रा भी भिगोने के बाद शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो जाती है, जो ब्लड में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करती है.
तीसरा मेवा - अखरोटअखरोट को भी भिगोकर खाने के बाद पौष्टिकता बढ़ जाती है. ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट्स का अवशोषण बेहतर होता है. यह आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है. इससे अखरोट का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दोगुना बढ़ जाता है. इसे खाने से शरीर की सूजन भी कम होती है.
क्यों बढ़ जाता है भिगोने के बाद सूखे मेवे की पौष्टिकता - Why the nutritional value of dry fruits increases after soaking
सूखे मेवे में एंटी-न्यूट्रिएंट्स (जैसे फाइटेट्स) कम हो जाते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकते हैं. साथ ही भिगोने से सूखे मेवे आसानी से पच जाते हैं.
कुछ जरूरी सुझाव - Some important tips
- इन्हें भिगोकर कम से कम 8 घंटे के लिए जरूर रखें
- आप इन्हें सलाद, दही या स्मूदी के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं